HomeLatest Newsभाजपा ने घोषित की उत्तराखंड में प्रदेश संगठन की नई टीम, 42...

भाजपा ने घोषित की उत्तराखंड में प्रदेश संगठन की नई टीम, 42 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

BJP UTTARAKHAND: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए नई प्रदेश टीम का ऐलान किया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ संगठन के विभिन्न मोर्चों और विभागों में कुल 42 नेताओं को दायित्व सौंपे गए हैं। इनमें सबसे अहम बदलाव यह रहा कि पहली बार महिला महामंत्री के रूप में दीप्ति रावत को जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही कुंदन परिहार और तरुण बंसल को भी महामंत्री बनाया गया है। वहीं महिला नेतृत्व को और मजबूती देने के लिए दो मंत्री और दो उपाध्यक्ष पद पर भी महिला नेताओं को नियुक्त किया गया है।

BJP UTTARAKHAND
BJP UTTARAKHAND

BJP UTTARAKHAND:प्रदेश उपाध्यक्ष के 8 पद

देहरादून महानगर से अनिल गोयल, नैनीताल से राजेंद्र सिंह बिष्ट, उधम सिंह नगर से श्रीपाल राणा, रुद्रप्रयाग से विधायक आशा नौटियाल, हरिद्वार ग्रामीण से पूर्व विधायक यतीश्वरानंद, कोटद्वार से शैलेंद्र सिंह बिष्ट, रुड़की से राकेश गिरी और उत्तरकाशी से स्वराज विद्वान प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर शामिल हुए हैं। इसके अलावा प्रदेश मंत्री पद पर भी आठ नेताओं को नियुक्ति दी गई है। इनमें चमोली से सतीश लखेड़ा, देहरादून महानगर से आदित्य चौहान, टिहरी गढ़वाल से नलिन भट्ट, पिथौरागढ़ से दीपिका बोहरा, देहरादून से नेहा जोशी, काशीपुर से गुंजन सुखीजा, चंपावत से निर्मल मेहरा और अल्मोड़ा से गौरव पांडे का नाम शामिल है।

BJP UTTARAKHAND
BJP UTTARAKHAND

प्रदेश कोषाध्यक्ष का पद लगातार तीसरी बार पुनीत मित्तल के पास ही रहा जबकि नैनीताल के साकेत अग्रवाल को प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी का पद भी तीसरी बार मनवीर सिंह चौहान को सौंपा गया है, जिन्हें 2019 से लगातार यह जिम्मेदारी निभाने का अनुभव है। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव 2022 और लोकसभा चुनाव 2024 में उनके बेहतर मीडिया प्रबंधन को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी फिर से दी गई है।

BJP UTTARAKHAND
BJP UTTARAKHAND

प्रदेश कार्यालय सचिव के रूप में कोटद्वार के जगमोहन रावत, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक नैनीताल के कौस्तुभानंद जोशी, प्रकोष्ठ सह संयोजक हरिद्वार के सचिन अग्रवाल, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता पिथौरागढ़ के सुरेश जोशी, प्रदेश मीडिया संयोजक उत्तरकाशी के मनवीर चौहान, प्रदेश मीडिया सह संयोजक के रूप में विनय गोयल, राजेंद्र नेगी, प्रदीप जनौटी और विकास तिवारी, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक के रूप में हिमांशु संगतानी और उनके सह संयोजक के रूप में करूण दत्ता, गौरव सिंह, गंधार अग्रवाल और लाल सिंह कोरंगा को नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रदेश आईटी संयोजक का जिम्मा प्रवीण लेखवार को दिया गया है।

ये भी पढ़िए-

HINDI DIWAS 2025
HINDI DIWAS 2025

हिंदी दिवस: 14 सितंबर की तारीख के पीछे की अनसुनी कहानी, जानिए क्यों खास है ये दिन?

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular