Friday, May 3, 2024
Home देहरादून उत्तराखंड रोडवेज की 4 सौ बसों पर दिल्ली में लगा बैन, जानिए...

उत्तराखंड रोडवेज की 4 सौ बसों पर दिल्ली में लगा बैन, जानिए क्या है वजह 

0
151
UTC BUS BAN IN DELHI
UTC BUS BAN IN DELHI

UTTARAKHAND DEVBHOOMI DESK:त्यौहार के सीजन में एक नवंबर से उत्तराखंड परिवहन निगम की करीब 400 बसों को दिल्ली में प्रवेश(UTC BUS BAN IN DELHI) नहीं मिल सकेगा। दिल्ली सरकार ने एक माह पूर्व ही बीएस-6 बसों की एडवाइजरी जारी कर दी थी। ये दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए किया है। इसके अतर्गत बीएस-4 श्रेणी की डीजल बसों का दिल्ली में प्रवेश पर एक नवंबर से प्रतिबंध लग जाएगा।

बता दें कि वर्तमान में उत्तराखंड से दिल्ली के लिए करीब 400 बसें चल रही हैं और ये सभी यूरो-4 यानी बीएस-4 श्रेणी की हैं। इस समय उत्तराखंड परिवहन निगम के पास बीएस-6 श्रेणी की सिर्फ 150 सीएनजी बसें ही हैं, जो दिल्ली में प्रवेश कर पायेंगी।

IMG 20220814 WA0012

UTC BUS BAN IN DELHI:दिल्ली जाने वालों को होगी दिक्कत

उत्तराखंड से रोज करीब 30 से 35 हजार यात्री दिल्ली आते जाते हैं। ऐसे में बसों के दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध लगने से न सिर्फ यात्रियों को परेशानी होगी, बल्कि परिवहन निगम को भी घाटा उठाना पड़ेगा। परिवहन निगम की गढ़वाल मंडल की 250 व कुमाऊं मंडल की 150 बसें रोज दिल्ली जाती हैं। गढ़वाल की ज्यादातर बसें कश्मीरी गेट आइएसबीटी जबकि कुमाऊं की बसें आनंद विहार आइएसबीटी जाती हैं।

UTC BUS BAN IN DELHI
UTC BUS BAN IN DELHI

इसके अलावा दिल्ली होकर दूसरे स्थानों गुरुग्राम, फरीदाबाद, आगरा, जयपुर, अजमेर व अलवर, खाटूश्यामजी पर जाने वाली उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें भी यात्रा के लिए अनफिट हो जाएंगी।(UTC BUS BAN IN DELHI)

साथ ही परिवहन निगम की सुपर डीलक्स वाल्वो बसें भी बीएस-4 श्रेणी में आती हैं। इनमें 47 बसें दिल्ली के लिए चल रही हैं। इनमें 27 बसें अकेले देहरादून से दिल्ली भेजी जाती हैं। ये सब भी दिल्ली नहीं जा पाएगी।

ये भी पढिए-

RUDRANATH NEWS

रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद, गोपीनाथ मंदिर के लिए रवाना भगवान की डोली

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज