UTC BUS BAN IN DELHI:दिल्ली जाने वालों को होगी दिक्कत

उत्तराखंड से रोज करीब 30 से 35 हजार यात्री दिल्ली आते जाते हैं। ऐसे में बसों के दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध लगने से न सिर्फ यात्रियों को परेशानी होगी, बल्कि परिवहन निगम को भी घाटा उठाना पड़ेगा। परिवहन निगम की गढ़वाल मंडल की 250 व कुमाऊं मंडल की 150 बसें रोज दिल्ली जाती हैं। गढ़वाल की ज्यादातर बसें कश्मीरी गेट आइएसबीटी जबकि कुमाऊं की बसें आनंद विहार आइएसबीटी जाती हैं।

UTC BUS BAN IN DELHI

इसके अलावा दिल्ली होकर दूसरे स्थानों गुरुग्राम, फरीदाबाद, आगरा, जयपुर, अजमेर व अलवर, खाटूश्यामजी पर जाने वाली उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें भी यात्रा के लिए अनफिट हो जाएंगी।(UTC BUS BAN IN DELHI)

साथ ही परिवहन निगम की सुपर डीलक्स वाल्वो बसें भी बीएस-4 श्रेणी में आती हैं। इनमें 47 बसें दिल्ली के लिए चल रही हैं। इनमें 27 बसें अकेले देहरादून से दिल्ली भेजी जाती हैं। ये सब भी दिल्ली नहीं जा पाएगी।

ये भी पढिए-

रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद, गोपीनाथ मंदिर के लिए रवाना भगवान की डोली

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज