Uttarakhand Devbhoomi Desk: माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter में एलन मस्क की एंट्री के बाद से काफी कुछ बदल गया है। आपको बता दें कि विश्व (Twitter Removes Bluetick) के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने 27 अक्तूबर 2022 को 44 बिलियन डॉलर से ट्विटर को अपने नाम किया। इसके बाद से वह अपने नीतियों के अनुसार ट्विटर में लगातार बदलाव कर रहे हैं। इसी कड़ी में ट्विटर से आज देश भर के तमाम लोगों को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि ट्विटर ने कई पॉपुलर हस्तियों के ब्लू टिक को हटा दिया है। इसमें अभिनेता शाहरुख खान से लेकर सीएम धामी जैसे कई पॉपुलर हस्तियां शामिल है।
दरअसल, एलन मस्क ने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर खर्च कर अपने नाम कर तो लिया था। लेकिन इसके बाद से ही कंपनी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। ऐसे में मस्क ने कई बड़े बदलाव किए। इसी के साथ अब (Twitter Removes Bluetick) मस्क को Twitter पर पेड सर्विस भी लॉन्च करना पड़ा। यानि कि अब ‘ब्लू टिक’ पाने के लिए भुगतान करना होगा। यह बदलाव अभी तक के बदलावों में से सबसे बड़ा है। वहीं मस्क ने खुद ब्लू टिक के लिए कीमत की घोषणा की। उन्होने बताया कि ट्विटर पर इसकी कीमत आठ डॉलर प्रति माह होगी। इसके साथ ही ट्विटर यूजर्स को पोस्ट पर रिप्लाई करने, उल्लेख करने और सर्च करने की भी प्राथमिकता मिलेगी।
ये भी पढ़ें: |
---|
इस जंगल में हर तरफ है केवल सोना ही सोना |
Twitter Removes Bluetick: मुख्यालय का किराया तक नहीं चुका पा रहा था ट्विटर
मस्क द्वारा (Twitter Removes Bluetick) ट्विटर का कार्यभार संभालते ही कंपनी की आर्थिक हालत लगातार खराब होती जा रही थी। इसके लिए सबसे पहले उन्होंने कर्मचारियों की छंटनी करना शुरू कर दिया। लगभग 90 फीसदी से अधिक कर्मचारियों को निकाल दिया था। उसके बाद बाकि कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं को भी सीमित कर दिया। इसके बावजूद भी दिसंबर-जनवरी में कंपनी की हालत इतनी खराब थी कि वह अपने कार्यालयों का किराया तक नहीं दे पा रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, सैन फ्रांसिस्को ऑफिस का किराया न चुका पाने के कारण ट्विटर पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था।
इन सब को देखते हुए मस्क ने ब्लू टिक के लिए (Twitter Removes Bluetick) सब्सक्रिप्शन प्लान का ऐलान किया। मस्क ने जानकारी देते हुए कहा था कि लेगेसी ब्लू चेकमार्क हटाए जाने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल है। यदि कोई अपने अकाउंट पर ब्लू चेकमार्क को बनाए रखना चाहते हैं तो इसके लिए भुगतान करना होगा।
For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com