भारी हिमपात के कारण धारचूला में टूटा ग्लेशियर, कई मार्ग बंद

0
504
Glacier broken in Dharchula

Uttarakhand Dvbhoomi Desk: इन दिनों उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई जिलों में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी है। उच्च हिमालय (Glacier broken in Dharchula) में लगातार हो रही भारी हिमपात के चलते खनला ग्लेशियर टूट गया है। जिसके कारण गर्बाधार-लिपुलेख मार्ग बंद हो गया है। वहीं इस दौरान इस मार्ग पर कई वाहन फंस गए हैं।

बताया जा रहा है कि अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात के चलते ग्लेशियरों के खिसकने का सिलसिला जारी है। इस दौरान कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर खनला ग्लेशियर टूटकर सीधे तवाघाट-लिपुलेख मार्ग पर गिर गया। गनीमत यह रही कि उस दौरान कोई भी वाहन उस सड़क से नहीं गुजर रहा था, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था।

इसी के साथ मौसम विभाग ने आज भी अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फीले तूफान आने की चेतावनी दी है। वहीं कहीं स्थानों में भारी बारिश और बर्फबारी की भी चेतावनी जारी की है। वहीं दूसरी ओर माना जा रहा है कि गर्बाधार-लिपुलेख मार्ग खुलने में दो से तीन दिन लग सकते हैं।

ये भी पढ़ें:
Sree Padmanabhaswamy Temple
इस मंदिर का सातवां द्वार क्यों आजतक बना हुआ है रहस्य का विषय

Glacier broken in Dharchula: पहाड़ों में बारिश से फिर लौटी ठंड

कुछ दिनों से (Glacier broken in Dharchula) लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में शीतकाल जैसे हालात बन चुके हैं। मुनस्यारी के हंसलिंग पहाड़ में बर्फ की चादर बिछ चुकी है। आदि कैलास मार्ग पर डेढ़ फीट हिमपात हो चुका है। कई जगहों में अभी भी हिमपात जारी है।

लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आई है। आज (Glacier broken in Dharchula) सुबह भी कई क्षेत्रों में हल्के बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही है। वहीं अधिक क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि से कई फसलों को नुकसान पहुँचा है। इस वर्ष पहले सूखे के चलते कई फसल बर्बाद हो गई थी। अब बची खुची फसल ओलों की भेंट चढ़ गई।

उधर, मौसम का मिजाज बदलने से मैदानी क्षेत्रों में प्रचंड गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में पारे में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इधर, मौसम विभाग के अनुसार 24 अप्रैल तक पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना हैं। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

ये भी पढ़ें:
Golden Forest
इस जंगल में हर तरफ है केवल सोना ही सोना

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com