यूक्रेन से लौटी तमन्ना ने बताई आपबीती, ‘आटा तक नहीं मिला, छत से गुजरते जहाजों ने बढ़ाया डर’

0
317
devbhoomi

ऋषिकेश  (संवाददाता- अमित कंडियाल): रूस यूक्रेन जंग में फंसी गंगानगर निवासी तमन्ना त्यागी भी आखिरकार घर लौट आईं है। बेटी सकुशल घर पहुंची तो मां के

YOU MAY ALSO LIKE

आंसू छलक पड़े। आस पड़ोस के लोग भी तमन्ना का हालचाल जानने पहुंचे। यूक्रेन से लौटी तमन्ना ने अपनी आपबीती भी सुनाई। वहीं, अभी भी यूक्रेन में ऋषिकेश की एक छात्रा और दो छात्र नहीं लौटे हैं, जिनका इंतजार परिजन बेसब्री से कर रहे हैं।

रोमानिया के रास्ते वतन लौटी तमन्ना त्यागी अब खुश हैं, लेकिन उन्हें चिंता अन्य छात्रों की भी है। खुद को खुशनसीब मानते हुए वो इंतजार सभी भारतीय छात्रों के घर वापसी का कर रही हैं। उनकी मां भी यह दुआ कर रही हैं कि हर एक बच्चा सुरक्षित और सकुशल घर लौट आए। बुधवार को बमुश्किल घर लौटी गंगानगर निवासी तमन्ना त्यागी ने यूक्रेन में युद्ध हालातों को करीब से देखा। तमन्ना ने युद्ध के बीच गुजारे वक्त को साझा करते हुए बताया कि घर की छत के ऊपर से उड़ते जहाज और बस इमरजेंसी शायरन के बजने के इंतजार के बीच उनकी हर रात खौफ में गुजरी है। अब घर आकर बहुत अच्छा लग रहा है, लेकिन अभी भी भारतीय छात्र पड़ोसी देशों की सरहद पर बर्फ में खड़े हैं। यूक्रेन में दिनोंदिन हालात बिगड़ रहे हैं। बस इतनी ही दुआ है कि हर कोई घर लौट आए।

uttarakhand news

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here