Surya Grahan December 2021: कल है साल का आखरी सूर्य ग्रहण, जानिए विषेश बातें।

0
273
Surya Grahan December 2021
Surya Grahan December 2021

Surya Grahan 2021: जानिए सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं

साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर, 2021 को लगने वाला है। पूर्ण सूर्य ग्रहण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका और अटलांटिक मे 4 दिसंबर को भारतीय समय के अनुसार सुबह 10 बजकर 59 मिनट से दोपहर 03 बजकर 07 मिनट तक लगेगा लेकिन ये सूर्य ग्रहण भारत में देखने को नहीं मिलेगा। पूर्ण ग्रहण दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा और अधिकतम ग्रहण दोपहर 1 बजकर 03 मिनट पर लगेगा। दोपहर 1:33 बजे पूर्ण ग्रहण समाप्त होगा जबकि अपराह्न 3 बजकर 07 मिनट पर आंशिक सूर्य ग्रहण समाप्त होगा। कुल मिलाकर यह 4 घंटे 8 मिनट तक चलेगा।

अंटार्कटिका के अलावा केवल दक्षिण अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिणी अटलांटिक के देशों में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में इस बार दिखाई नही देगा ।

NASA करेगा कल लाइव प्रसारण

नासा के लाइव प्रसारण के माध्यम से दिसंबर के सूर्य ग्रहण को पूरी हानिरहित तरीके से देखा जा सकता है। आपको बता दें कि नासा के यूट्यूब चैनल पर इस्का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है तब पूर्ण सूर्य ग्रहण होता है और हमारे ग्रह पर अपनी छाया डालता है। कुल सूर्य ग्रहण होने के लिए, सूर्य, चंद्रमा, और पृथ्वी एक सीधी रेखा में होनी चाहिए।”

जबकि आंशिक और कुंडलाकार सूर्य ग्रहण में, चंद्रमा सूर्य के केवल एक हिस्से को बाधित करता है। हिंदू धर्म के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान लोग कुछ नियमों का पालन करते हैं। कुछ लोग सूर्य ग्रहण के दौरान खाना पसंद नहीं करते हैं जबकि कई लोग ग्रहण के दौरान किसी नुकीली चीज का इस्तेमाल नहीं करते हैं । हालांकि, ऐसा कहा जाता है कि ग्रहण से कम से कम दो घंटे पहले भोजन करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान घर से बाहर निकलने की सलाह नहीं दी जाती है।

इन्हें सूतक काल में घर के अंदर ही रहना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य की हानिकारक किरणें महिला और गर्भस्थ शिशु को प्रभावित नहीं करती हैं।

ग्रहण के समय सूर्य को सीधे देखने से बचना चाहिए जो आंखों में कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है जिससे रेटिना जल सकता है। ग्रहण के समय स्नान न करें। ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान अवश्य करें।