प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला की पहली रामनवमी, कुछ ही देर में होगा सूर्यतिलक

0
69
Ram Navami In Ayodhya
Ram Navami In Ayodhya

DEVBHOOMI NEWS DESK: अयोध्या में नवनिर्मित राममंदिर में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज पहली रामनवमी (Ram Navami In Ayodhya) मनाई जा रही है। पूरे देश के भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए ये रामनवमी खास और ऐतिहासिक बन गई है। राम नवमी के इस पावन अवसर पर आज भगवान श्रीराम का सूर्य तिलक होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए और रामलला के दर्शनों के लिए भारी संख्या में रामभक्त अयोध्या में पहुँच चुके हैं।

Ram Navami In Ayodhya
Ram Navami In Ayodhya

Ram Navami In Ayodhya:आज होगा सूर्यतिलक 

बता दें कि आज दोपहर 12 बजे 4 मिनट तक सूर्य की किरणें रामलला के मस्तक को पड़ेंगी। सुबह 11 बजकर 05 मिनट से दोपहर 1 बजकर 35 मिनट का मुहूर्त सूर्य तिलक के लिए शुभ रहेगा। इस दिव्य नजारे को देखने के लिए आज बड़ी संख्या में भक्त देश विदेश से अयोध्या पहुंचे हैं। आज करीब 40 लाख के आस पास श्रद्धालुओं अयोध्या पहुंचने की संभावना है।

ये भी पढिए-

KATHGODAM-MUMBAI SUMMER SPECIAL TRAIN
KATHGODAM-MUMBAI SUMMER SPECIAL TRAIN

काठगोदाम से मुंबई तक 25 अप्रैल से चलेगी स्पेशल समर ट्रेन, जानिए समय सारणी और शेड्यूल

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज