HomeCareerबैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी का मौका, इन पदों पर 23 मई...

बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी का मौका, इन पदों पर 23 मई तक कर लें आवेदन

BANK OF BARODA RECRUITMENT: बैंक ऑफ बड़ौदा ने देशभर में चपरासी (Office Assistant/Peon) के 500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 मई 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 23 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में की जा रही है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाना होगा।

BANK OF BARODA RECRUITMENT
BANK OF BARODA RECRUITMENT

BANK OF BARODA RECRUITMENT: पद और योग्यता

इस भर्ती अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 83 पद, गुजरात में 80 पद, राजस्थान में 46 पद, बिहार में 23 पद, कर्नाटक में 31 पद, महाराष्ट्र में 29 पद, तमिलनाडु में 24 पद और आंध्र प्रदेश में 22 पद शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, केरल, तेलंगाना, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी पद खाली हैं। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही, उसे उस राज्य या क्षेत्र की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए जहां के लिए वह आवेदन कर रहा है।

BANK OF BARODA RECRUITMENT
BANK OF BARODA RECRUITMENT

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 26 साल निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 मई 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपए फीस देनी होगी। जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को सिर्फ 100 रुपए का भुगतान करना होगा।

BANK OF BARODA RECRUITMENT
BANK OF BARODA RECRUITMENT

चयन प्रक्रिया और वेतन

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा ली जाएगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा से गुजरना होगा। फाइनल मेरिट इन दोनों चरणों के प्रदर्शन के आधार पर बनेगी। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को 19,500 रुपए से लेकर 37,815 रुपए प्रति माह तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा उन्हें अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

BANK OF BARODA RECRUITMENT
BANK OF BARODA RECRUITMENT

आवेदन का तरीका

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं। वहां होमपेज पर मौजूद ‘Careers’ टैब पर क्लिक करें। इसके बाद ‘Current Openings’ टैब पर जाएं और संबंधित भर्ती विज्ञापन को खोलें। अब ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करके खुद को रजिस्टर करें और आवेदन फॉर्म भरें। फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सब्मिट करें। भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

ये भी पढिए-

DRDO RECRUITMENT 2025

DRDO में अप्रेंटिस के इतने पदों पर निकली भर्ती, ये है योग्यता से लेकर चयन प्रक्रिया तक की पूरी जानकारी

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular