LATEST UTTARAKHAND WEATHER FORECAST: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मौसम केंद्र देहरादून ने आज यानि 3 जून को उत्तराखंड के लिए आगामी 7 दिनों का जिलावार मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। राज्य के कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन हो सकती है, लेकिन अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क और गर्म रहने वाला है। 3 जून मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गर्जन हो सकता है।

LATEST UTTARAKHAND WEATHER FORECAST
4 जून बुधवार को मौसम विभाग का अनुमान है कि केवल कुछ पर्वतीय इलाकों में ही हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। तराई और मैदानी जिलों में बहुत ही कम स्थानों पर हल्की बारिश या गर्जन की संभावना है। 5 जून गुरुवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और गर्जन हो सकता है। वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। बाकी जिलों में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा।

6 जून शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गर्जन की संभावना है जबकि अन्य सभी जिलों में मौसम पूरी तरह साफ और सूखा रहेगा। 7 जून शनिवार को पूरे उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। 8 जून रविवार और 9 जून सोमवार को भी पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहने की उम्मीद है।

तापमान की बात करें तो अगले एक से दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है जिससे गर्मी का असर और तेज हो सकता है। मौसम विभाग ने उन क्षेत्रों के नागरिकों और पर्यटकों को सावधान रहने की सलाह दी है जहाँ हल्की बारिश या गर्जन की संभावना है। विशेष रूप से पहाड़ी इलाकों में अचानक मौसम में बदलाव की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहना जरूरी है।

हरिद्वार ज़मीन घोटाले में बड़ी कार्यवाई, दो IAS और एक पीसीएस सहित ये अधिकारी हुए निलंबित
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

