Home देश पैतृक गांव में कल किया जाएगा शरद यादव का अंतिम संस्कार

पैतृक गांव में कल किया जाएगा शरद यादव का अंतिम संस्कार

0

Uttarakhand Devbhoomi Desk: पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव अब नहीं रहे। उनका गुरुवार रात 75 वर्ष की उम्र में (Sharad Yadav death news) गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। इस खबर की पुष्टि उनकी बेटी सुभाषिनी शरद यादव ने की। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पिछले कई महीनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।

यह भी पढ़े:
cm dhami cabinet meeting
राज्य कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, जोशीमठ को लेकर इन फैसलों पर बनी बात

Sharad Yadav death news: पैतृक गांव में किया जाएगा अंतिम संस्कार

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का (Sharad Yadav death news) अंतिम संस्कार 14 जनवरी को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद स्थित उनके पैतृक गांव बंदाई में किया जाएगा। आज देर रात तक उनकी पार्थिव देह मध्य प्रदेश पहुंच जाएगी। शरद यादव की बेटी और उनके दामाद ने इस संबंध में जानकारी दी। वहीं आज उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली स्थित उनके आवास 5 A वेस्टेंड, छतरपुर फार्म, नई दिल्ली में रखा गया है।

यह भी पढ़े:
पीएम मोदी ने किया दुनिया की सबसे लंबी क्रूज नदी यात्रा का शुभारंभ

75 वर्षीय शरद यादव की मौत की खबर मिलते ही राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। पीएम मोदी समेत अलग-अलग दलों के नेताओं ने उन्हें याद करते हुए शोक जताया है।

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com

Exit mobile version