JK BJP MANIFESTO 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी किया। दो दिवसीय दौरे के अंतर्गत शुक्रवार दोपहर जम्मू पहुंचने के बाद उन्होंने पार्टी का संकल्प पत्र प्रस्तुत किया। अमित शाह ने इस अवसर पर कहा कि आजादी के समय से ही जम्मू-कश्मीर भारतीय जनता पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण भूभाग रहा है और पार्टी ने हमेशा इसे भारत के साथ जोड़े रखने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं।
पार्टी के संघर्ष की शुरुआत पंडित प्रेमनाथ डोगरा से लेकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की शहादत तक चली है। इस संघर्ष को पहले भारतीय जनसंघ और फिर भारतीय जनता पार्टी ने लगातार आगे बढ़ाया। अमित शाह ने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी की विचारधारा के अनुसार जम्मू-कश्मीर हमेशा से भारत का अभिन्न हिस्सा रहा है और रहेगा।
JK BJP MANIFESTO 2024: तीन चरणों में होंगे चुनाव
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं, जिनमें से 47 सीटें घाटी में और 43 सीटें जम्मू संभाग में स्थित हैं। प्रदेश में तीन चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं, जो 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होंगे। इन चुनावों के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत 40 स्टार प्रचारकों की एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जैसे प्रमुख नेताओं के नाम भी शामिल हैं। ये सभी नेता चुनाव अभियान को मजबूती देने के लिए अलग-अलग स्थानों पर प्रचार करेंगे।(J&K BJP MANIFESTO 2024)
कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) ने चुनाव पूर्व गठबंधन किया है। इस गठबंधन के तहत नेशनल कॉन्फ्रेंस 52 सीटों पर और कांग्रेस 31 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही हैं। दोनों पार्टियों ने अन्य दो सीटों को छोटे दलों के लिए छोड़ा है, जिनमें एक घाटी में CPI (M) के लिए और दूसरी जम्मू संभाग में पैंथर्स पार्टी के लिए निर्धारित की गई है। जम्मू संभाग में नगरोटा, बनिहाल, डोडा और भद्रवाह तथा घाटी में सोपोर की पांच सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस दोनों अपने-अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारेंगे।(J&K BJP MANIFESTO 2024)
उज्जैन में दिनदहाड़े रेप का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज