उज्जैन में दिनदहाड़े रेप का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

UJJAIN RAPE CASE

UJJAIN RAPE CASE: मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला के साथ दिनदहाड़े सड़क पर रेप किया गया और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना कोयला फाटक इलाके की बताई जा रही है।

UJJAIN RAPE CASE
UJJAIN RAPE CASE

UJJAIN RAPE CASE: मदद करने के बजाय वीडिओ बना रहे लोग 

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक सरेआम एक महिला के साथ दुष्कर्म कर रहा है। आसपास के लोग इस घटना को देख रहे हैं, लेकिन कोई भी महिला की मदद के लिए आगे नहीं आ रहा है। बल्कि, कई लोग इस घटना का वीडियो बना रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के अनुसार, इस मामले में महिला की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने खुद ही मामले को संज्ञान में लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज