रोजगार मेला: पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

0
122
ROJGAR MELA 2023
ROJGAR MELA 2023

UTTARAKHAND DEVBHOOMI DESK: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानि शनिवार को ROJGAR MELA 2023 में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इसके साथ पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले में नौकरी पाने वाले युवाओं को संबोधित भी किया। बता दें कि ये रोजगार मेला देश भर में 37 स्थानों पर आयोजित किया गया था।

ROJGAR MELA 2023 में इन विभागों में भर्ती

पीएम मोदी द्वारा युवाओं को सौंपे गए 51000 नियुक्ति पत्र विभिन्न विभागों साल भर्ती के हैं। पूरे देश से चुने गए ये कर्मचारी गृह मंत्रालय, राजस्व विभाग, रेल मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा, साक्षरता विभाग और जैसे विभिन्न विभागों में शामिल होंगे।

ROJGAR MELA 2023
ROJGAR MELA 2023

प्रधानमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब सरकार केवल घोषणा ही नहीं करती काम भी करती है। रोजगार मेले के माध्यम से आज 50,000 से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। दिवाली में अभी वक्त है, लेकिन 50,000 नियुक्ति पत्र पाने वालों के परिवारों के लिए यह मौका दिवाली से कम नहीं है।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि ROJGAR MELA 2023 युवाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। हमारी सरकार युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मिशन मोड में काम कर रही है। हम न केवल नौकरियां प्रदान कर रहे हैं बल्कि पूरी प्रणाली को पारदर्शी भी बना रहे हैं। हमने न केवल भर्ती प्रक्रिया को सही किया, बल्कि कुछ परीक्षाओं का पुनर्गठन भी किया। कर्मचारी चयन आयोग के भर्ती चक्र में लगने वाला समय अब आधा हो गया है।

ये भी पढिए-

JNU RAITA DISPUTE
JNU RAITA DISPUTE

JNU में फैला ‘रायता’, हुआ जमकर बवाल

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज