चारधाम के कपाट हुए बंद, कल ब्रह्म मुहूर्त में खोले जाएंगे

0
155
LAST CHANDRA GRAHAN 2023
LAST CHANDRA GRAHAN 2023

UTTARAKHAND DEVBHOOMI DESK: साल के LAST CHANDRA GRAHAN 2023 के चलते आज यानि शनिवार को बदरीनाथ, केदारनाथ गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में मंदिर के कपाट शाम चार बजे बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अंतर्गत आने वाले अन्य सभी अधीनस्थ मंदिर भी बंद कर दिए गए हैं।

LAST CHANDRA GRAHAN 2023

बदरीकेदार मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय के अनुसार ग्रहण 28 अक्तूबर को रात एक बजे के आस पास लग रहा है। वहीं इससे नौ घंटे पहले सूतककाल लगने के कारण मंदिरों को बंद कर दिया गया है। अब 29 अक्तूबर रविवार को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में शुद्धिकरण करने के बाद मंदिर के कपाट खुलेंगे और महाभिषेक, रूद्राभिषेक के साथ अन्य पूजाएं संपन्न होंगी।

LAST CHANDRA GRAHAN 2023:बदरीनाथ के भी कपाट बंद 

बदरीनाथ मंदिर में भी आज यानि शनिवार को सुबह 11 बजे राजभोग लगा व मंदिर की सफाई की गई। दोपहर दो बजे दोबारा मंदिर को खोला गया और पूजा अर्चना के बाद सांयकालीन आरती की गई। इसके बाद चार बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। वहीं, गंगोत्री व यमुनोत्री मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए गए। जो कि अब रविवार को ब्रह्म मुहूर्त में खुलेंगे।
ROJGAR MELA 2023
ROJGAR MELA 2023

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज