पूरे हुए भारतीय गणतंत्र के 73 साल, कर्तव्य पथ पर शुरू हुआ परेड

0
284
Republic Day 2023 Live update

Uttarakhand Devbhoomi Desk: आज पूरा देश में 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी इस राष्ट्रीय त्योहार को पूरे (Republic Day 2023 Live update) हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जा रहा है। स्कूल-कॉलेज से लेकर सरकारी व प्राइवेट संस्थानों के कार्यालय व परिसर में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। तिरंगा फहराने के साथ ही लोग कर्तव्य पथ पर परेड का आनंद उठा रहे है। आपको बता दें कि इस साल का परेड पहले की तुलना से कुछ ज्यादा ही खास है। इस बार परेड में कुल 23 झांकियां देशवासियों को देखने को मिलेंगी।

यह भी पढ़े:
pathan movie review
उत्तराखंड में कैसा रहा फिल्म ‘पठान’ का पहला दिन? थिएटरों में लगी भीड़ या हुआ विरोध प्रदर्शन!

Republic Day 2023 Live update: राष्ट्रपति मुर्मु ने पहली बार किया समारोह का नेतृत्व

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कर्तव्य पथ से 74वें गणतंत्र दिवस समारोह का (Republic Day 2023 Live update) पहली बार नेतृत्व किया। वहीं, इस समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इसके बाद कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन शुरू हो गया।

यह भी पढ़े:
74th Republic Day
राजधानी दून से जुड़ा है देश के संविधान का इतिहास

बताया जा रहा है कि परेड में पहली बार अग्निवीर शामिल हुए। इस दौरान उनकी टुकड़ी में 3 महिलाएं और 6 पुरुष अग्निवीरों ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया।

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com