रिलायंस ज्वेलरी शोरूम डकैती का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लाया जाएगा बिहार से देहरादून

0
13
Reliance Jewels Robbery Case
Reliance Jewels Robbery Case

DEVBHOOMI NEWS DESK: देहरादून में बीते नौ नवंबर को राजपुर रोड पर स्थित Reliance Jewels Robbery Case के मुख्य आरोपी को पुलिस ने बिहार के वैशाली दिलावरपुर गोवर्धन गांव से गिरफ्तार किया है। बता दें कि दून पुलिस के द्वारा आरोपी पर दो लाख का इनाम घोषित किया गया था। फिलहाल बिहार गई दून पुलिस की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। इसके बाद जल्द ही आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया जाएगा।

Reliance Jewels Robbery Case
Reliance Jewels Robbery Case

Reliance Jewels Robbery Case का मुख्य आरोपी बिहार में पकड़ा गया 

Reliance Jewels Robbery Case में फरार बदमाशों में प्रिंस कुमार पुत्र शिवनाथ सिंह निवासी पानापुर दिलावरपुर वैशाली बिहार भी शामिल था। प्रिंस समेत उसके बाकी साथियों की तलाश में पुलिस टीमें बिहार में डेरा डाले हुए हैं। वहां बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाकर पुलिस ने आरोपी को वैशाली से पकड़ने में कामयाबी हासिल कर ली।

ये भी पढ़ें-

CHAMOLI WEATHER NEWS TODAY
CHAMOLI WEATHER NEWS TODAY

फूलों की घाटी और औली में हुई बर्फबारी, तापमान में आई गिरावट

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि नौ नवंबर को राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में हथियारबंद बदमाशों ने करोड़ों की डकैती की थी। तब से लेकर अब तक दून पुलिस बदमाशों की तलाश में बिहार सहित अन्य प्रदेशों में लगातार दबिश दे रही है। डकैती डालने शोरूम पहुंचे पांच बदमाशों में अब तक तीन हत्थे चढ़ चुके हैं। जबकि, दो की तलाश की जा रही है। आरोपी पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी को बिहार कोर्ट में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर दून लाया जाएगा।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज