Sansad Security Breach: संसद में 2 युवकों ने की घुसपैठ, भवन के बाहर भी हुआ प्रदर्शन

0
16
Sansad Security Breach
Sansad Security Breach

DEVBHOOMI NEWS DESK: आज दिल्ली में देश की संसद भवन में Sansad Security Breach का मामला सामना आया है। आज शीतकालीन सत्र में लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो युवक सदन में दर्शक दीर्घा से कूद गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों के हाथ में टियर गैस कनस्तर था।

दोनों युवकों को सांसदों ने पकड़कर सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया। संसद के अंदर के वीडियो में एक युवक संसद की बेंच पर कूदता हुआ नजर आ रहा था और भागते हुए युवक ने जूते से एक स्प्रे भी निकाला जिस से पीला धुआं निकलने लगा।

Sansad Security Breach
Sansad Security Breach

Sansad Security Breach: संसद के बाहर भी हुआ प्रदर्शन

प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकसभा के अंदर घुसे पहुंचे शख्स का नाम सागर शर्मा है। हालांकि यह अभी पता नहीं चल सका है कि किस उद्देश्य उसने इस Sansad Security Breach की घटना को अंजाम दिया। वहीं दूसरी ओर सदन के बाहर दो लोगों ने प्रदर्शन किया था। इन दोनों ने तानाशाही नहीं चलेगी का नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया। इन दोनों को पुलिस के जवानों ने हिरासत में ले लिया है।

Sansad Security Breach
Sansad Security Breach

बता दें कि इन दो प्रदर्शनकारियों में एक महिला भी थी जिसकी पहचान नीलम (42) निवासी हिसार के रूप में हुई है। वहीं दूसरा प्रदर्शनकारी की पहचान अनमोल शिंदे (25) निवासी लातूर महाराष्ट्र है।

ये भी पढ़ें-

CHAMOLI WEATHER NEWS TODAY
CHAMOLI WEATHER NEWS TODAY

फूलों की घाटी और औली में हुई बर्फबारी, तापमान में आई गिरावट

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज