DEVBHOOMI NEWS DESK: उत्तराखंड में साल खत्म होते होते मौसम ने करवट बदल (CHAMOLI WEATHER NEWS TODAY) ली है। राज्य में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से तापमान में भी गिरावट आई है। बीते मंगलवार को देर शाम बर्फबारी का दौर शुरू हुआ और देर शाम तक ज्यादातर चोटियों ने सफेद चादर ओढ़ ली। चमोली जिले के जोशीमठ में हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी और औली में जमकर बर्फबारी हुई। इसके अलावा केदारनाथ में चार इंच तक बर्फ जम गई है, यहाँ तापमान माइनस 7 तक पहुँच गया।
![फूलों की घाटी और औली में हुई बर्फबारी, तापमान में आई गिरावट 1 CHAMOLI WEATHER NEWS TODAY](https://devbhoominews.com/wp-content/uploads/2023/12/रोजगार-मेला-44-300x169.png)
CHAMOLI WEATHER NEWS TODAY: जारी रह सकती है बर्फबारी
पहाड़ों में हुई बर्फबारी से कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार ऊंचाई वाली चोटियों पर बर्फबारी जारी रह सकती है। वहीं दूसरी ओर मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के संभावना हैं। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरा छाया रह सकता है। (CHAMOLI WEATHER NEWS TODAY) बर्फबारी की वजह से ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आने की आशंका है।
![फूलों की घाटी और औली में हुई बर्फबारी, तापमान में आई गिरावट 2 LATEST UTTARAKHAND WEATHER UPDATE](https://devbhoominews.com/wp-content/uploads/2023/12/DEVBHOOMI-NEWS-96-300x169.png)
उत्तराखंड में पहाड़ों में आज बर्फबारी के आसार, मैदानी क्षेत्रों में बढ़ सकती है ठंड
![औली में पर्यटन बढ़ाने के लिए धामी सरकार उठाने जा रही ये कदम- 3 WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23](http://devbhoominews.com/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-11-at-12.33.23-300x300.jpeg)
देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज