एक बार फिर चर्चाओं में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी, इस बार क्या है वजह जानिए

0
197

दिल्ली ब्यूरो। पिछले साल राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस को लेकर काफि विवादों मे रहे। जिसके बाद उन्हें दो महीने बाद जमानत पर रिहा किया गया। बता दें कि इस वाक्य के बाद शिल्पा शेट्टी को पति‍ राज कुंद्रा के साथ कहीं नही देखा गया। लेकिन अब अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ बेहद गुपचुप तरीके से पहाड़ में स्थित सप्तश्रृंगी देवी के मंदिर दर्शन करने पहुंची।

मंदिर में दर्शन करने के बाद शिल्पा ने फोटो के लिए अपना मास्क उतारा और उनके आने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। जहां उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में उनके फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। उस वक्त उनके परिवार के सदस्य भी उनके साथ थे। शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्र को काफी समय बाद साथ में स्पॉट किया गया। दोनों के साथ उनके रिलेटिव और बिग बॉस पूर्व कंटेस्टेंट राजीव अदातिया भी साथ नजर आए।

devbhoomi

https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/devbhoominews