मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे का 32 साल की उम्र में सर्वाइकल कैंसर से निधन

0
15
Poonam Pandey Death
Poonam Pandey Death

DEVBHOOMI NEWS DESK: बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडेल पूनम पांडे का 32 साल की उम्र में कानपुर में निधन (Poonam Pandey Death) हो गया है। उनकी टीम द्वारा इंस्टाग्राम हैंडल से इस बात की जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें सर्वाइकल कैंसर था। अभिनेत्री की टीम ने इस बात की जानकारी दी है कि 1 फरवरी की रात को सर्वाइकल कैंसर से जंग के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Poonam Pandey Death
Poonam Pandey Death

Poonam Pandey Death: मॉडलिंग से बॉलीवुड तक का सफर

11 मार्च 1991 को कानपुर में पूनम पांडे का जन्म हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। साल 2011 में कैलेंडर गर्ल्स के रूप में उन्हें पहचान मिली थी। शुरुआती मॉडलिंग के दिनों में फैशन मैगजीन के कवर पेज पर भी नजर आई थीं। साल 2013 में पूनम पांडे ने फिल्म ‘नशा’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। (Poonam Pandey Death)

Poonam Pandey Passed Away Know Unknown Facts About Lock Upp Fame Life Career And Struggle

विवादों से चोली दामन का साथ

पूनम पांडे का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। साल 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैच में भारतीय टीम जब सारे मैच जीत रही थी तो पूनम ने एलान किया था कि अगर टीम ने वर्ल्ड कप जीत लिया तो वो न्यूड फोटोशूट कराएंगी। (Poonam Pandey Death) अपने इस बयान से वह खूब चर्चे में आ गई थीं। इसके अलावा एक बार सनी लियोनी से खुद की तुलना करने को लेकर भी पूनम भड़क गई थीं। कुछ साल पहले उन्होंने अपना बाथरूम डांस वीडियो यूट्यूब पर रिलीज कर दिया था। इस वीडियो में वो बाथरूम में डांस करती हुई नजर आ रही थीं। इस वीडियो के बाद पूनम काफी विवादों में फंस गई थीं।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज