DEVBHOOMI NEWS DESK: प्रसिद्ध बॉलीवुड फिल्म दंगल में बबीता फोगाट के बचपन का रोल निभाने वाली अदाकारा सुहानी भटनागर का निधन (SUHANI BHATNAGAR DIES) हो गया है। आज यानि शनिवार की सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में सुहानी ने आखिरी सांस ली। प्रतिभावान सुहानी ने महज 19 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वो काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। उनका अंतिम संंस्कार आज फरीदाबाद में किया जाएगा।
![नहीं रही दंगल फिल्म की छोटी 'बबीता', 19 की उम्र में अदाकारा का निधन 1 SUHANI BHATNAGAR DIES](https://devbhoominews.com/wp-content/uploads/2024/02/MUSSOORIE-WINTERLINE-CARNIVAL-2023-63-300x169.png)
SUHANI BHATNAGAR DIES: दवाओं के साइड इफेक्ट के कारण हुआ निधन
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही जानकारी के अनुसार कुछ समय पूर्व सुहानी भटनागर के पैर में फ्रैक्चर हो गया था।उनके पैर में हुए फ्रैक्चर के लिए उन्होंने ट्रीटमेंट करवाया था, जिसके बाद से दवाओं का उन पर साइड इफेक्ट होने लगा था। बताया जा रहा है दवाओं के साइड इफेक्ट के कारण उनके शरीर में फ्लूइड जमा होने लगा था जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई। (SUHANI BHATNAGAR DIES)
![नहीं रही दंगल फिल्म की छोटी 'बबीता', 19 की उम्र में अदाकारा का निधन 2 UTTARAKHAND WEATHER ALERT](https://devbhoominews.com/wp-content/uploads/2024/02/DEVBHOOMI-NEWS-2024-02-17T155453.189-300x169.png)
जानिए उत्तराखंड में आने वाले दिनों के मौसम का हाल!
दंगल फिल्म से किया था बॉलीवुड में डेब्यू
अदाकारा सुहानी भटनागर ने साल 2016 में आई फिल्म दंगल से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने आमिर खान के साथ स्क्रिन साझा की थी। इस फिल्म में काम करने के बाद सुहानी ने कुछ टीवी विज्ञापनों में भी अभिनय किया था। अभिनेता आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस की ओर से भी शोषल मीडिया पर शोक व्यक्त किया गया है
![नहीं रही दंगल फिल्म की छोटी 'बबीता', 19 की उम्र में अदाकारा का निधन 3 SUHANI BHATNAGAR DIES](https://devbhoominews.com/wp-content/uploads/2024/02/Capture-4-170x300.jpg)
![औली में पर्यटन बढ़ाने के लिए धामी सरकार उठाने जा रही ये कदम- 3 WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23](http://devbhoominews.com/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-11-at-12.33.23-300x300.jpeg)
देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज