किसानों की मेहनत पर बेमौसम बारिश ने फेरा पानी, बर्बाद हुई कई फसलें

0
269
Rain in Uttarakhand

Uttarakhand Devbhoomi Desk: उत्तराखंड में बेमौसम बारिश से अन्नदाता परेशान है। लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि ने कई फसलों को (Rain in Uttarakhand) काफी नुकसान पहुंचाया है। इस दौरान चमोली जिले में गेहूं की फसल को भी सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि जब बृहस्पतिवार को मौसम साफ होने के बाद महिलाएं खेतों में पहुंचीं तो देखा सारी गेहूं की फसलें बरबाद हो गई। ये देख वह देखकर रो पड़ीं।

लंगासू गांव के किसानों ने बताया कि उनके करीब चार क्विंटल गेहूं बरबाद हुए हैं। उन्होने बताया कि उनकी आजीविका का साधन खेती ही है। ऐसे में उनके छह माह की मेहनत पर पानी फिर गया है। सारे किसान मायूस है। उनकी कहना है कि बीज और खाद पर जो पैसा लगाया था, इस बार उसकी भी भरपाई नहीं हो पाएगी।

ये भी पढ़ें:
Dehradun crime news
यहां चंडीगढ़ की युवती से टैक्सी चालक ने किया दुष्कर्म

Rain in Uttarakhand: यहां इन फसलों को हुआ नुकसान

कई जिलों में खेतों (Rain in Uttarakhand) में खड़ी मटर, टमाटर की फसल भी बर्बाद हो गई है। वहीं सेब के पेड़ों पर आजकल फूल आ रहे हैं। ऐसे में लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट सेब के लिए नुकसानदायक साबित हो रहे हैं।

उधर, जिला उद्यान अधिकारी अनिल मिश्रा का कहना है कि फसलों के नुकसान के लिए कृषि और राजस्व विभाग के साथ संयुक्त आकलन किया जा रहा है। पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही कार्यवाही की जायेगी।

ये भी पढ़ें:
Uttarakhand Corona Update
प्रदेश में 24 घंटों में सामने आए कोरोना के इतने नए केस

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com