HomeEntertainmentपुष्पा 2 की OTT रिलीज़, नेटफ्लिक्स पर ये है रिलीज की डेट,...

पुष्पा 2 की OTT रिलीज़, नेटफ्लिक्स पर ये है रिलीज की डेट, जानिए सारी डिटेल्स

PUSHPA 2 OTT : फिल्म पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की और अल्लू अर्जुन की शानदार एक्टिंग ने दर्शकों को पूरी तरह से आकर्षित कर लिया। अब पुष्पा 2: द रूल की OTT रिलीज़ की तारीख सामने आ गई है। हाल की खबरों के अनुसार, इस फिल्म को 30 जनवरी 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जाएगा। इसे मेकर्स ने दो दिन पहले ही ऐलान किया था कि यह फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी।

PUSHPA 2 OTT
PUSHPA 2 OTT

PUSHPA 2 OTT: हिन्दी दर्शकों को करना पड़ेगा इंतजार

वहीं, हिंदी दर्शकों के लिए फिल्म का रिलीज़ थोड़ा और समय ले सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुष्पा 2 का हिंदी वर्जन फरवरी के मध्य में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा, हालांकि इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि 17 जनवरी को फिल्म के सभी भाषाओं के लिए थिएटर में पुष्पा 2 का एक नया संस्करण रिलीज़ किया गया था, जिसमें 23 मिनट का अतिरिक्त फुटेज जोड़ा गया था। इस बदलाव के साथ अब फिल्म का कुल रनटाइम 3 घंटे 44 मिनट हो गया है।

PUSHPA 2 OTT
PUSHPA 2 OTT

पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल मुख्य भूमिका में हैं। अल्लू अर्जुन का पुष्पा राज के रूप में किया गया अभिनय दर्शकों को खासा प्रभावित करता है और फिल्म ने पहले ही अपने दर्शकों के दिलों में एक मजबूत जगह बना ली है। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी सुकुमार ने संभाली है।

ये भी पढिए-

HRITHIK ROSHAN
HRITHIK ROSHAN

51 साल के हुए बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रौशन, तय किया 25 साल का फिल्मी सफर

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular