OPERATION AJAY: इज़राइल में फंसे भारतीय 212 नागरिक पहुंचे भारत, 2 उत्तराखंड के नागरिक भी शामिल 

0
164
OPERATION AJAY
OPERATION AJAY

UTTARAKHAND DEVBHOOMI NEWS:हमास-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के दौरान वहाँ फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए भारत सरकार ने  OPERATION AJAY शुरू किया है। आज यानि शुक्रवार की सुबह इजरायल से 212 भारतीयों को लेकर विमान दिल्ली पहुंचा, इसमें उत्तराखंड के दो लोग भी विमान से सुरक्षित भारत पहुंचे।

दिल्ली में उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि की ओर से दोनों नागरिकों को एयरपोर्ट पर रिसीव किया गया। दोनों ने सकुशल पहुँचने पर केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

OPERATION AJAY
उत्तराखंड के नागरिक भी सकुशल पहुंचे भारत

बता दें कि उत्तराखंड के दो नागरिक, आरती जोशी और आयुष मेहरा भी  हमास-इजरायल के संघर्ष के बीच इजरायल में फंसे हुए थे। भारत सकुशल वापस पहुँचने के बाद दोनों अपने परिवार के साथ देहरादून के लिए रवाना हो गए।

OPERATION AJAY क्या है?

हमास-इजरायल के बीच चल रहे भीषण युद्ध में करीब 18 हजार भारतीय नागरिकों के फंसे होने की आशंका है, भारत सरकार इजरायल में फंसे भारतीयों को वापस लाने के प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार ने इसके लिए Operation Ajay शुरू किया है। इस ऑपरेशन के तहत आज यानि शुक्रवार की सुबह 212 भारतीयों को लेकर इजरायल के बेन गुरियन हवाई अड्डे से पहला विमान दिल्ली पहुँच गया है। केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने सभी भारतीयों का स्वागत किया।

OPERATION AJAY
इजरायल से भारत पहुंचे लोग

OPERATION AJAY में उत्तराखंड सरकार ने भी दिल्ली में इजरायल से लौटने वाले राज्य के नागरिकों के लिए विशेष व्यवस्था की है। उत्तराखंड सरकार के स्थानिक आयुक्त इजराइल से भारत वापस लाये जा रहे उत्तराखंड के नागरिकों को एयरपोर्ट पर रिसीव कर रहें हैं। इसके साथ ही नागरिकों के लिए दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में रहने खाने की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा उन्हें उनके घर भेजने के लिए बसों की भी व्यवस्था की गई है।

ये भी पढिए-

Israel Palestine War
Israel Palestine War

मोदी ने की इजराइली PM नेतन्याहू से फोन पर की बात, युद्ध की घड़ी में साथ होने का दिया आश्वाशन

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज