HomeEntertainment70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में मिथुन चक्रवर्ती को मिला दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड,...

70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में मिथुन चक्रवर्ती को मिला दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, ये है विजेताओं की लिस्ट

NATIONAL FILM AWARDS 2024: नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मंगलवार को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी विजेताओं को अवॉर्ड और सम्मान दिया। मिथुन चक्रवर्ती को इस साल फिल्म जगत के सबसे गौरवपूर्ण दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वो हाथ में प्लास्टर पहने अवॉर्ड सेरेमनी का हिस्सा बने। उनकी फिल्मों की यादगार झलक दिखाए जाने के बाद उनके नाम की अनाउंसमेंट हुई। इस दौरान मिथुन सहारा लेते हुए मंच तक पहुंचे। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया, फिर प्रशस्ति से नवाजा। फिल्म जगत में मिथुन चक्रवर्ती के योगदान के लिए उन्हें सेरेमनी में स्टैंडिंग ओवेशन दी गई।

यहाँ देखें पूरा विडिओ- 

NATIONAL FILM AWARDS 2024
NATIONAL FILM AWARDS 2024

NATIONAL FILM AWARDS 2024 की डेढ़ महीने पहले हुई थी घोषणा

डेढ़ महीने पहले 16 अगस्त को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स यानी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई थी। इसमें प्रशांत नील की फिल्म KGF 2 ने बाजी मारी, जिसे दो कैटिगरी में अवॉर्ड जीता। जबकि मनोज बाजपेयी को सीरीज ‘गुलमोहर’ के लिए नेशनल अवॉर्ड दिया गया। रणबीर कपूर स्टारर ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए प्रीतम को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिलेगा। ऋषभ शेट्टी को ‘कांतारा’ के लिए बेस्ट एक्टर और नित्या मेनन, मानसी पारेख को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड दिया जाएगा।

NATIONAL FILM AWARDS 2024
NATIONAL FILM AWARDS 2024

ये रही विजेताओं की लिस्ट –

  • सर्वश्रेष्ठ फ़ीचर फ़िल्म- आनंद एकर्षी निर्देशित मलयालम फ़िल्म ‘अट्टम’
  • सर्वश्रेष्ठ गैर-फ़ीचर फ़िल्म- सिद्धांत सरीन निर्देशित फ़िल्म ‘आयना (मिरर)’
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- ऋषभ शेट्टी को फ़िल्म ‘कंतारा’ के लिए यह पुरस्कार मिला
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- नित्या मेनन को फ़िल्म ‘तिरुचित्रमबलम’, मानसी पारेख (कच्छ एक्सप्रेस)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री- नीना गुप्ता को यह पुरस्कार मिला
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता- पवन राज मल्होत्रा को यह पुरस्कार मिला
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन- विशाल भारद्वाज को फ़िल्म ‘फ़ुर्सत’ के लिए यह पुरस्कार मिला
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशन- सूरज बड़जात्या को फ़िल्म ‘ऊंचाई’ के लिए यह पुरस्कार मिला
  • दादा साहेब फ़ाल्के अवॉर्ड- मिथुन चक्रवर्ती को यह अवॉर्ड मिला
  • बेस्ट फ़िल्म क्रिटिक- दीपक दुआ को यह पुरस्कार मिला
  • बेस्ट बुक ऑफ सिनेमा- किशोर कुमार, द अल्टीमेट बायोग्राफी, अनिरुद्ध भट्टाचार्य और पार्थिव धर
  • नॉन फीचर फिल्म- बीरूबाला (असम) हरिगिला असम
  • बेस्ट स्क्रिप्ट- मोनो नो अवेयर- कौशिक सरकार
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- फुर्सत हिंदी विशाल भारद्वाज
  • बेस्ट डायरेक्शन – फॉर्म दे शैडो (मैरियम चैंडी)
  • बेस्ट शॉर्ट फिल्म (30 मिनट)- औन्येता (असम)
  • बेस्ट नॉन फीचर सोशल और पर्यावरण वैल्यू- ऑन द ब्रिंक सीजन 2 – गरियाल
  • बेस्ट डॉक्युमेंट्री- मॉर्मस ऑफ द जंगल (मराठी)
  • बेस्ट फिल्म इन AVGC- ब्रह्मास्त्र पार्ट 1
  • बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- पीएस-1
  • बेस्ट सिंगर मेल- अरिजीत सिंह (ब्रह्मास्त्र
  • बेस्ट सिंगर फीमेल- बॉम्बे जयश्री (सौधी वेल्लक्का) मलयालम फिल्म
  • बेस्ट पॉपुलर फिल्म- कंतारा
  • बेस्ट लिरिक्स- फौजा (हरियाणवी फिल्म)
  • बेस्ट म्यूजिक बैकग्राउंड- ए आर रहमान
  • बेस्ट स्पेशल मेंशन कैटेगरी- मनोज बाजपेयी (गुलमोहर) कंधिकन मलयालम मूवी (म्यूजिक डायरेक्टर) संजय सलिल चौधरी
  • बेस्ट टीवी फिल्म- सिकासल
  • बेस्ट तेलुगू फिल्म- कार्तिकेय 2
  • बेस्ट तमिल फिल्म- पोन्नियिन सेल्वन-1
  • बेस्ट पंजाबी फिल्म- भागी धी दी
  • बेस्ट उड़िया फिल्म- दमन
  • बेस्ट मलयालम फिल्म-सौधी वेल्लक्कल
  • बेस्ट मराठी फिल्म- वालवी
  • बेस्ट कन्नड़ फिल्म- केजीएफ चैप्टर 2 – बेस्ट एक्शन डायरेक्शन

ये भी पढिए-  बहुप्रतीक्षित फिल्म सिंघम अगेन का ट्रेलर लॉन्च, इस दिन होगी फिल्म रिलीज

SINGHAM AGAIN TRAILER
SINGHAM AGAIN TRAILER

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular