SINGHAM AGAIN TRAILER: रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म सिंघम अगेन इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर हो गया है, जिसकी लंबाई 4 मिनट 45 सेकंड रखी गई है, जो हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे लंबा ट्रेलर माना जा रहा है। इस एक्शन-पैक्ड फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे प्रमुख कलाकार नजर आएंगे। ट्रेलर में सभी कलाकारों के दमदार डायलॉग्स और रोमांचक एक्शन सीन जोड़े गए हैं, जो इसे बेहद खास बना रहें हैं।

SINGHAM AGAIN TRAILER: इस दिन होगी फिल्म रिलीज
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट का आयोजन मुंबई में मुकेश अंबानी के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में किया गया, जहां फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। शुरुआत में फिल्म को 15 अगस्त 2024 को रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसे दिवाली के मौके पर शेड्यूल किया गया। फिल्म 1 नवंबर को रिलीज होने वाली है और इसका क्लेश कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ से होने वाला है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म के सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स की बिक्री से यह राशि जुटाई गई है। यह अजय देवगन और रोहित शेट्टी के लिए सबसे बड़ी नॉन-थियेट्रिकल डील साबित हुई है।
ये भी पढिए- एलन वॉकर के कॉन्सर्ट में दिखीं आलिया भट्ट, ‘जिगरा’ के प्रमोशन लिए पहुंची

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

