HomeEntertainmentनरगिस फाखरी की बहन की हुई गिरफ़्तारी, एक्स-बॉयफ्रेंड की हत्या का आरोप

नरगिस फाखरी की बहन की हुई गिरफ़्तारी, एक्स-बॉयफ्रेंड की हत्या का आरोप

NARGIS FAKHRI SISTER ALIYA: नरगिस फाखरी की बहन आलिया इन दिनों एक गंभीर आरोप में फंसी हुई हैं। उन पर अपने एक्स-बॉयफ्रेंड एडवर्ड जैकब्स और उनकी दोस्त अनास्तासिया ‘स्टार’ एटिएन की हत्या का आरोप है। न्यूयॉर्क के क्वींस इलाके में स्थित एक दो मंजिला गैरेज में आग लगने से दोनों की मौत हो गई। आलिया को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। वकील के अनुसार, आलिया ने गैराज में जानबूझकर आग लगाई थी, जिससे दोनों की दुखद मौत हुई।

NARGIS FAKHRI SISTER ALIYA
NARGIS FAKHRI SISTER ALIYA

NARGIS FAKHRI SISTER ALIYA: नरगिस फाखरी की मां ने इन आरोपों को नकारा

इसके बाद से मामले में और भी कई आरोप सामने आए हैं, जिनमें कहा गया है कि आलिया अपने एक्स-बॉयफ्रेंड का पीछा करती थी, भले ही उनका रिश्ता एक साल पहले खत्म हो चुका था। आलिया पर लगाए गए आरोपों की गंभीरता को देखते हुए उन्हें उम्रकैद की सजा हो सकती है, अगर आरोप साबित होते हैं। इस बीच, नरगिस फाखरी की मां ने इन आरोपों को नकारा है और कहा है कि आलिया ऐसी कोई हिंसा नहीं कर सकती, क्योंकि वह हमेशा दूसरों की मदद करती थीं। हालांकि, घटनास्थल पर मौजूद गवाहों ने यह बताया कि आलिया अक्सर कहती थी कि वह अपने घर को जलाकर अपने पूर्व बॉयफ्रेंड को मार डालेगी।

ये भी पढिए-

VIKRANT MASSEY
VIKRANT MASSEY

विक्रांत मैसी ने अचानक अभिनय छोड़ने का ऐलान किया, सोशल मीडिया पोस्ट कर सबको चौंकाया

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular