VIKRANT MASSEY: बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी ने अचानक अभिनय छोड़ने का ऐलान कर दिया है। 37 साल की उम्र में उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए अपने फैंस को यह चौंकाने वाली खबर दी। उनके इस फैसले ने फैंस को हैरानी और मायूसी में डाल दिया है। सोमवार की सुबह, विक्रांत ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया। उन्होंने इसमें लिखा: “पिछले कुछ साल और उसके बाद का समय अद्भुत रहा है। मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं। लेकिन अब समय आ गया है कि मैं खुद को फिर से संभालूं और घर वापसी करूं। एक पति, पिता और बेटे के तौर पर। 2025 में हम आखिरी बार मिलेंगे।”
VIKRANT MASSEY ने छोटे परदे से की थी करियर की शुरुआत
विक्रांत मैसी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की, जहां उन्होंने धरम वीर, बालिका वधू और कुबूल है जैसे शोज में काम किया। टीवी पर अपनी अदाकारी से पहचान बनाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड की ओर कदम बढ़ाया। साल 2013 में उन्होंने फिल्म लुटेरा से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया और इसके बाद दिल धड़कने दो और छपाक जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया। हालांकि, उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म 12th फेल रही, जिसमें उन्होंने IPS मनोज कुमार का किरदार निभाया। इस फिल्म में उनकी अदाकारी को खूब सराहा गया।
VIKRANT MASSEY
VIKRANT MASSEY:
विक्रांत की इस घोषणा ने पर लोगों ने कमेंट्स में अपनी हैरानी व्यक्त की। एक फैन ने कहा, “अचानक? सब ठीक है न? यह फैंस के लिए बहुत चौंकाने वाली खबर है। हम आपकी एक्टिंग और फिल्मों को बहुत पसंद करते हैं।” एक फैन ने कहा, “भाई, आप तो शिखर पर हैं… आप ऐसा क्यों सोच रहे हो?” कुछ लोग कयास लगा रहें हैं यह किसी फिल्म या ब्रांड प्रमोशन के लिए पब्लिसिटी स्टंट तो नहीं है। फिलहाल यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आंखों की गुस्ताखियां और जीरो से रिस्टार्ट उनकी आखिरी दो फिल्में हो सकती हैं। हालांकि, इन फिल्मों की ऑफिसियल अनाउन्स्मेन्ट अभी तक नहीं हुई है।
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.