HomeLatest Newsकोल्ड ड्रिंक, सिगरेट और तंबाकू हो सकते हैं महंगे, जीएसटी दर में...

कोल्ड ड्रिंक, सिगरेट और तंबाकू हो सकते हैं महंगे, जीएसटी दर में हो सकता है इज़ाफ़ा

TOBACCO GST NEWS: आने वाले समय में कोल्ड ड्रिंक, सिगरेट और तंबाकू की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। इस बढ़ोतरी का कारण है इन उत्पादों पर वर्तमान में 28% जीएसटी की दर को बढ़ाकर 35% किया जा सकता है। इस प्रस्ताव को लेकर जीएसटी काउंसिल की बैठक में चर्चा की जाएगी और उस बैठक में अंतिम फैसला लिया जाएगा। बता दें कि जीएसटी दरों को तर्कसंगत के लिए जीएसटी मंत्रियों का समूह (GoM) बनाया गया है। इस समूह ने कुल 148 वस्तुओं पर टैक्स दरों में बदलाव का प्रस्ताव रखा है।

TOBACCO GST NEWS
TOBACCO GST NEWS

TOBACCO GST NEWS: रेडीमेड कपड़ों और अन्य उत्पादों पर भी प्रभाव

मंत्रियों के समूह ने रेडीमेड कपड़ों पर जीएसटी दरों में भी बदलाव का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत:

  • 1,500 रुपये तक की लागत वाले रेडीमेड कपड़ों पर 5% जीएसटी लागू होगा।
  • 1,500 से 10,000 रुपये तक के कपड़ों पर 18% जीएसटी और
  • 10,000 रुपये से अधिक कीमत वाले रेडीमेड कपड़ों पर 28% जीएसटी लागू होगा।
  • 10,000 रुपये से अधिक मूल्य वाली साइकिलों पर जीएसटी को 12% से घटाकर 5% करने का प्रस्ताव है।
  • 20 लीटर या उससे अधिक क्षमता वाली पानी की बोतल पर जीएसटी को 18% से घटाकर 5% करने का प्रस्ताव है।
  • बच्चों के लिए एक्सरसाइज नोटबुक पर जीएसटी को 12% से घटाकर 5% करने की सिफारिश की गई है।
  • 25,000 रुपये से अधिक मूल्य वाली हाथ घड़ी और 15,000 रुपये से अधिक मूल्य वाले जूतों पर जीएसटी दर को 18% से बढ़ाकर 28% करने का प्रस्ताव है।
TOBACCO GST NEWS
TOBACCO GST NEWS

जीएसटी काउंसिल की बैठक

जीएसटी काउंसिल की बैठक 21 दिसंबर को राजस्थान के जैसलमेर में होगी। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी और इसमें राज्य के वित्त मंत्री भी भाग लेंगे। इस बैठक में जीएसटी की दरों (TOBACCO GST NEWS) में बदलाव पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके पहले, जीएसटी काउंसिल की पिछली बैठक 9 सितंबर को हुई थी, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे। इसके अलावा, जीएसटी काउंसिल ने स्वास्थ्य और जीवन बीमा उत्पादों पर जीएसटी लगाने के बारे में भी चर्चा करने के लिए एक रिपोर्ट मांगी थी, और यह संभावना है कि इस बैठक में इस पर भी कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

ये भी पढिए-

PARLIAMENT WINTER SESSION
PARLIAMENT WINTER SESSION

संसद में संविधान पर चर्चा को लेकर सहमति, 13-17 दिसंबर को होगी बहस

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular