NAINITAL TIGER ATTACK: उत्तराखंड में वन्यजीवों और इंसानों के बीच संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। आज नैनीताल की एक ऐसी ही घटना ने फिर ग्रामीण इलाकों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। नैनीताल जिले के फतेहपुर रेंज के भदूनी गांव में देर रात शादी समारोह से लौट रहे 30 वर्षीय युवक कमल सिंह को बाघ ने अपना शिकार बना लिया।
नैनीताल जिले के वन क्षेत्र फतेहपुर रेंज के भदूनी गांव निवासी कमल सिंह देर रात एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम से लौटते समय वह रास्ते में लापता हो गए। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव से कुछ दूरी पर उनका क्षत-विक्षत शव मिला।
सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई। नैनीताल के एसएसपी ने बताया कि बाघ ने युवक पर अचानक हमला किया और उसे घसीटते हुए झाड़ियों की ओर ले गया। घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि युवक का सिर उसके शरीर से करीब एक किलोमीटर दूर मिला।

NAINITAL TIGER ATTACK: दो दिन में वन्यजीव हमले की दूसरी बड़ी घटना
NAINITAL TIGER ATTACK की ये घटना जिले में दो दिन के भीतर वन्यजीव हमले की दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले भीमताल ब्लॉक के मनोरा रेंज के ज्योली गांव में 47 वर्षीय एक महिला की बाघ के हमले में मौत हो गई थी। महिला जंगल में घास काटने गई थी, तभी झाड़ियों में छिपे बाघ ने उस पर हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाघ महिला को घसीटते हुए जंगल के भीतर ले गया। साथ गई अन्य महिलाओं ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। लगभग दो घंटे की तलाश के बाद महिला का क्षत-विक्षत शव जंगल के भीतर मिला था।
चमोली में भी गुलदार की दहशत
NAINITAL TIGER ATTACK के अलावा चमोली जिले के पोखरी विकासखंड के रौता ग्राम पंचायत में भी गुलदार के हमले से दहशत का माहौल है। यहां खेतों में काम कर रहे मोहित सिंह पर अचानक गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में युवक के हाथ और पीठ पर गहरे नाखून के निशान आए।
बताया जा रहा है कि मोहित सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए गुलदार का सामना किया और किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे। घटना के तुरंत बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
READ MORE:
- CHAMPAWAT GULDAR NEWS: बाराकोट इलाके में 12वीं की छात्रा पर झपटा गुलदार, अस्पताल में भर्ती
- Pauri guldar News: पोखड़ा में गुलदार का आतंक, 4 साल की मासूम को घर से उठा कर ले गया
- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में गुलदार का आतंक, 5 साल के बच्चे को मां के हाथ से खींच ले गया
थाला बैंड वार्ड के जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि क्षेत्र में पहले भी गुलदार की सक्रियता की सूचना वन विभाग को दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। प्रभागीय वनाधिकारी बदरीनाथ वन प्रभाग ने बताया कि घायल युवक को वन विभाग की ओर से 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने हेतु उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा।

डरावने हैं NAINITAL TIGER ATTACK के आंकड़ें
नैनीताल जिले के लिए वर्ष 2026 में NAINITAL TIGER ATTACK के आंकड़े बहुत डरावने हैं। आठ महीनों के भीतर आठ लोगों की जान बाघ और गुलदार के हमलों में जा चुकी है। 2 जनवरी को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज में सुखिया देवी की मौत हुई थी। 4 जनवरी को रामनगर डिवीजन की कोटा रेंज में अभिमन्यु की जान गई।
18 जनवरी को कोसी रेंज में एक अज्ञात व्यक्ति को बाघ ने मार डाला। 12 फरवरी को फतेहपुर रेंज में गंगा देवी की मौत हुई। 25 फरवरी को कमला फर्त्याल बाघ का शिकार बनीं। 3 अप्रैल को मनोरा रेंज में हंसी देवी की जान गई। 22 अप्रैल को हेमा देवी की मौत हुई और अब 23 अप्रैल को कमल सिंह की मौत ने इस सूची को और लंबा कर दिया।
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

