HomeLatest Newsदेश में आज से कई नियमों में बदलाव, COMMERCIAL CYLINDER महंगा, ऑनलाइन...

देश में आज से कई नियमों में बदलाव, COMMERCIAL CYLINDER महंगा, ऑनलाइन गेमिंग के भी नए नियम लागू

MAY 2026 NEW RULES: आज 1 मई 2026 से देशभर में कई ऐसे नए नियम लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों से लेकर कारोबार तक पर पड़ने वाला है। एक तरफ जहां COMMERCIAL CYLINDER के दामों में जबरदस्त बढ़ोतरी ने होटल-रेस्टोरेंट इंडस्ट्री की चिंता बढ़ा दी है।

वहीं डिजिटल दुनिया में भी नए नियमों के जरिए बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही तेल बाजार और निर्यात नीति में भी अहम फैसले लिए गए हैं, जिनका असर आने वाले समय में दिखाई देगा।

MAY 2026 NEW RULES: सिलेंडर महंगा

COMMERCIAL CYLINDER की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी ने सबसे ज्यादा असर होटल, ढाबों और कैटरिंग कारोबार पर डाला है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम में ₹994 तक की बढ़ोतरी कर दी है। अब राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत ₹2078.50 से बढ़कर ₹3071.50 हो गई है।

इस अचानक बढ़े खर्च का असर सीधे खाने-पीने की चीजों पर पड़ सकता है और आने वाले दिनों में ग्राहकों को ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ऑनलाइन गेमिंग के भी नए नियम लागू

MAY 2026 NEW RULES में अगला नियम जुड़ा है गेमिंग से। डिजिटल सेक्टर में सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग रूल्स 2026 लागू कर एक बड़ा कदम उठाया है। इन नए नियमों के तहत ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया का गठन किया गया है, जो ऑनलाइन गेम्स की निगरानी और नियंत्रण करेगी।

MAY 2026 NEW RULES
MAY 2026 NEW RULES

अब गेम्स को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है और खासतौर पर मनी गेम्स पर सख्त रोक लगा दी गई है। इसके अलावा यूजर्स की सुरक्षा के लिए उम्र सीमा, पेरेंटल कंट्रोल और टाइम लिमिट जैसे फीचर्स जरूरी कर दिए गए हैं। विदेशी कंपनियों को भी अब भारतीय कानूनों का पालन करना होगा।

ये फीचर्स यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अनिवार्य किए गए हैं। नए नियमों के तहत उम्र की सीमा तय होगी, पेरेंटल कंट्रोल की सुविधा दी जाएगी और गेम खेलने का समय भी सीमित किया जाएगा। इसके साथ ही गेमिंग के दौरान होने वाले फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी या धोखाधड़ी को रोका जा सके।

डीजल और हवाई ईंधन का निर्यात

डीजल और हवाई ईंधन के निर्यात को लेकर रिफाइनरी कंपनियों को राहत मिलने वाली है। केंद्र सरकार ने 1 मई से अगले 15 दिनों के लिए डीजल के एक्सपोर्ट पर लगने वाली स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी घटाकर ₹23 प्रति लीटर कर दी है, जबकि अप्रैल में यह ₹55.5 प्रति लीटर थी।

READ MORE:

इसी तरह एटीएफ यानी हवाई ईंधन पर भी ड्यूटी कम करते हुए इसे ₹42 से घटाकर ₹33 प्रति लीटर कर दिया गया है। इसके साथ ही पेट्रोलियम मंत्रालय ने ईंधन की परिभाषा में बदलाव करते हुए अब एटीएफ में सिंथेटिक फ्यूल मिलाने की अनुमति भी दे दी है।

MAY 2026 NEW RULES
MAY 2026 NEW RULES

वहीं एटीएफ में सिंथेटिक फ्यूल मिलाने की अनुमति मिलने से एविएशन सेक्टर में पर्यावरण के अनुकूल ईंधन के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा। इससे भविष्य में साफ-सुथरे और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों की दिशा में इंडस्ट्री को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

MAY 2026 NEW RULES: ये बदलाव भी हुए

MAY 2026 NEW RULES के अलावा वैश्विक स्तर पर भी एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। ओपेक से संयुक्त अरब अमीरात के अलग होने का फैसला तेल बाजार के लिए काफी अहम माना जा रहा है। अब यूएई अपने हिसाब से तेल उत्पादन बढ़ा सकेगा, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्लाई बढ़ने और कीमतों में नरमी आने की संभावना जताई जा रही है।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular