बेहद चौंकाने वाली घटना, 4 लड़कियों ने किडनैप कर युवक से किया रेप, रात 3 बजे छोड़ा

0
1398
Man Abducted And Raped by Girls

Man Abducted And Raped by Girls: एक बेहद चौंकाने वाली किडनैपिंग की घटना सामने आई है। यह घटना पंजाब के जालंधर कपूरथला रोड की है. जालंधर की एक लेदर फैक्टरी में काम करने वाले 1 युवक ने दावा किया है कि कार सवार 4 लड़कियों ने उसको पहले किडनैप किया और फिर शराब पिलाकर उसका रेप किया. उसने दावा किया है कि लड़कियों ने उसे कार में हाथ बांधकर बैठाया और आंखों में पट्टी भी बांधी इसके बाद नशीली दवाई खिलाकर और शराब पिलाकर चारों ने उसके साथ रेप किया।

Man Abducted And Raped by Girls: व्यक्ति के थाने में शिकायत नहीं कराई

हालांकि जिस व्यक्ति के साथ यह घटनाक्रम हुआ है, उसने थाने में शिकायत नहीं दी। इतना जरूर कहा कि वह विवाहित है। उसके बच्चे भी हैं। घर लौटने पर उसने अपने परिवार को घटना के बारे में बताया, लेकिन परिवार ने कहा कि जान बच गई इतना बहुत है। हमें थाने में शिकायत नहीं करनी है।

Man Abducted And Raped by Girls

Man Abducted And Raped by Girls: पता दिखने के बहाने रोका

सेक्सुअल मकसद से की गई किडनैपिंग का दावा करने वाले व्यक्ति ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि वह फैक्ट्री में लेबर का काम करता है। फैक्ट्री से वह घर जा रहा था कि रास्ते में कपूरथला रोड पर उसके पास आकर एक सफेद रंग की कार रूकी। कार में 4 लड़कियां बैठी थीं, जिनकी उम्र 22-23 साल के करीब थी।

कार चला रही लड़की ने एक पर्ची निकाली और कहा कि हमें इस पते पर जाना है, व्यक्ति ने कहा कि जैसे ही वह उस पर्ची को देखने लगा तो उन्होंने आंखों में कुछ डाला, जिसके बाद उसे कुछ दिखाई नहीं दिया। वह बेहोश हो गया। लड़कियों ने उसे कार में जबरदस्ती बैठाया।

Man Abducted And Raped by Girls news

Man Abducted And Raped by Girls: लड़कियों ने अज्ञात जगह पर ले जाकर रेप किया

युवक का दावा है कि लड़कियां उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गईं। वहां पर उसे और नशीली दवाई खिलाई गई। लड़कियां शराब पी रही थीं तो उन्होंने उसे भी जबरदस्ती शराब पिलाई। इसके बाद चारों ने उसके साथ रेप किया। लड़कियां उसे रात को करीब 2 बजे आंखों पर पट्टी और पीछे हाथ बांध कर लेदर कॉम्प्लेक्स में छोड़ कर चली गईं।

Man Abducted And Raped by Girls: लड़कियां अंग्रेजी में कर रही थी बात

लेदर कॉम्प्लेक्स में काम करने वाले व्यक्ति ने बताया कि लड़कियां किसी अच्छे परिवार से लग रही थीं। सभी आपस में अंग्रेजी में ही बात कर रही थीं। जब कोई भी लड़की व्यक्ति से कुछ कहती थीं तो तब वह पंजाबी भाषा का इस्तेमाल करती थीं। बहरहाल लेबर का काम करने वाले व्यक्ति से जानकारी के बाद खुफिया विभाग इस संबंध में अधिक जानकारी जुटाने में लग गया है.

ये भी पढ़ें…  Video: प्रोग्राम में देर से बुलाए जाने पर नाराज विधायक ने पकड़ा सरकारी अफसर का कॉलर, हुआ हंगामा

ये भी पढ़ें…  एंबुलेंस में एक और बच्चे का जन्म, पहले दो अस्पतालों से किया प्रसूता को रेफर