![MahaShivratri 2022: कुमाऊँ के काशी बागनाथ मंदिर में उमड़ा शिव भक्तों का हुजूम 1 15](https://devbhoominews.com/wp-content/uploads/2022/03/15.jpg)
![MahaShivratri 2022: कुमाऊँ के काशी बागनाथ मंदिर में उमड़ा शिव भक्तों का हुजूम 2 17 1](https://devbhoominews.com/wp-content/uploads/2022/03/17-1.jpg)
बागेश्वर (संवाददाता- मनोज टंगडियाँ): बागेश्वर ज़िले में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कुमाऊँ की काशी के नाम से विश्व विख्यात बागनाथ मंदिर औऱ भगवान भोलेनाथ के
YOU MAY ALSO LIKE
नीलेश्वर मंदिर व शिव पार्वती बैजनाथ मंदिर में भी दिन भर शिव भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने सरयू-गोमती संगम तट पर स्नान कर भगवान भोलेनाथ नाथ शिव लिंग पर जल चढ़ा कर बेल पत्र दूध से जलाभिषेक करा बागनाथ मंदिर औऱ नीलेश्वर मंदिर शिवालयों को प्राकृतिक फूल-मालाओं से सजाया गया है। महा शिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्वालुओं ने शिवमंदिरों में बेलपत्र और कच्चे दूध से भगवान शिव का जल अभिषेक कर अपनी मनोकामना मांगी।
![MahaShivratri 2022: कुमाऊँ के काशी बागनाथ मंदिर में उमड़ा शिव भक्तों का हुजूम 3 18](https://devbhoominews.com/wp-content/uploads/2022/03/18.jpg)
![MahaShivratri 2022: कुमाऊँ के काशी बागनाथ मंदिर में उमड़ा शिव भक्तों का हुजूम 4 19](https://devbhoominews.com/wp-content/uploads/2022/03/19.jpg)
![MahaShivratri 2022: कुमाऊँ के काशी बागनाथ मंदिर में उमड़ा शिव भक्तों का हुजूम 5 16](https://devbhoominews.com/wp-content/uploads/2022/03/16.jpg)
महाशिवरात्रि भगवान शिव का प्रमुख पर्व और हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को शिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारंभ इसी दिन से हुआ। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग के उदय से हुआ। यह भी मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था। इसी दिन से जुड़ी एक और मान्यता है कि महाशिव रात्रि के दिन ही भगवान शिव ने कालकूट नामक विष को अपने कंठ में रख लिया था, जो समुद्र मंथन के दौरान बाहर आया था। इसी मान्यता के चलते महाशिवरात्रि पर्व पर जनपद के समस्त शिवालयों शिव मंदिरों बागनाथ, नीलेश्वर एवं गरुड़ तहसील में बैजनाथ मंदिर में भी भक्तों का तांता लगा रहा।
![MahaShivratri 2022: कुमाऊँ के काशी बागनाथ मंदिर में उमड़ा शिव भक्तों का हुजूम 6 21](https://devbhoominews.com/wp-content/uploads/2022/03/21.jpg)
Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here