गंगोलीहाट में 2 साल के बच्चे को तेंदुए ने बनाया शिकार, क्षेत्र में भय का माहौल

0
94
LEOPARD KILLED CHILD IN GANGOLIHAAT
LEOPARD KILLED CHILD IN GANGOLIHAAT

UTTARAKHAND DEVBHOOMI DESK: पिथौरागढ़ जिले में गंगोलीहाट में एक दो साल के बच्चे को तेंदुए ने अपना शिकार (LEOPARD KILLED CHILD IN GANGOLIHAAT) बना दिया। तेंदुए के हमले में मासूम की मौत हो गई। दो साल का अंशु अपने ननिहाल में आंगन में खेल रहा था। बीते सोमवार की शाम अंशु पर तेंदुए ने​ हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए जंगल की तरफ ले गया।

LEOPARD KILLED CHILD IN GANGOLIHAAT
LEOPARD KILLED CHILD IN GANGOLIHAAT
LEOPARD KILLED CHILD IN GANGOLIHAAT: आंगन से उठा ले गया तेंदुआ 

ये घटना पिथौरागढ़ जिले में गंगोलीहाट के कोठेरा गांव की बताई जा रही है। बीते सोमवार की शाम करीब चार आंगन में खेल रहे अंशु को तेंदुआ उठा ले गया। आंगन में खून देख और वहां बच्चे को न पाकर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद गाँव के कुछ युवा उसकी खोज में जंगल की तरफ गए। गाँव से करीब आधा किमी दूर उन्हें बच्चा घायल अवस्था में मिला। इस समय तक बच्चे की साँसे चल रही थी इसके बाद बच्चे को निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सीएचसी गंगोलीहाट में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढिए-

VIGILANCE AWARENESS WEEK 2023
VIGILANCE AWARENESS WEEK 2023

सचिवालय में भ्रष्टाचार सतर्कता सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ

बताया जा रहा है कि बच्चे के पिता हरिद्वार में नौकरी करते है, अंशु अपने ननिहाल में रह रहा था। इस घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और गश्त शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेंदुए को पकड़ने के लिए मंगलवार को क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाएगा।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज