जंगल-जंगल आग लगी है…….इतनी जगह लगी है आग, आग बुझाने में वायुसेना जुटी

0
417
LATEST UTTARAKHAND FOREST FIRE 2024
LATEST UTTARAKHAND FOREST FIRE 2024

DEVBHOOMI NEWS DESK: गर्मियों के सीजन में हर साल की तरह इस साल भी उत्तराखंड के जंगलों ने फिर आग (LATEST UTTARAKHAND FOREST FIRE 2024) पकड़ ली है। राज्य में आग की घटनाएं लगातार जारी हैं। नैनीताल में वायुसेना का हेलिकॉप्टर आज यानि शनिवार की सुबह 7 बजे से भीमताल झील से पानी भरकर जंगल में लगी आग बुझाने के काम में लगा हुआ है।

LATEST UTTARAKHAND FOREST FIRE 2024
LATEST UTTARAKHAND FOREST FIRE 2024

LATEST UTTARAKHAND FOREST FIRE 2024: एक दिन में 31 जगहों पर लगी आग 

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में कुमाऊं के जंगलों में 26 जगहों पर आग लगी है। इसके अलावा राज्य में 31 जगहों पर आग लगने की घटना हुई है। वहीं दूसरी ओर गढ़वाल मंडल के जंगलों में पांच स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। इन घटनाओं में करीब 34 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वनसंपदा को नुकसान हुआ है।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज