देहरादून के खुड़बुड़ा मोहल्ले में भीषण अग्निकांड, 20 से ज्यादा झोपड़ियां जलकर राख

0
317
DEHRADUN KHUDBURA MOHALLA FIRE
DEHRADUN KHUDBURA MOHALLA FIRE

DEVBHOOMI NEWS DESK: आज सुबह देहरादून के खुड़बुड़ा मोहल्ले में भीषण अग्निकांड (DEHRADUN KHUDBURA MOHALLA FIRE) हुआ है। आग से इलाके में 22 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहाँ पर मजदूर तांबा जला रहे थे। तांबा जलाते समय ये हादसा हुआ है। इस भीषण हादसे के दौरान गनीमत ये रही कि करीब 60 से 70 लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया था। आग के कारण जान माल का नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन पूरा सामान जल कर खाक हो गया।

DEHRADUN KHUDBURA MOHALLA FIRE
DEHRADUN KHUDBURA MOHALLA FIRE

DEHRADUN KHUDBURA MOHALLA FIRE:सिलिन्डर फटने से फैली आग

तांबा जलाने के दौरान लगी आगे से आस पास के छोटे सिलिंडर भी फट गए। सिलिंडर एक साथ फटने से आग विकराल रूप ले लिया। हादसे की खबर मिलते ही दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। बता दें कि आग बुझाने में फायर ब्रिगेड को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। क़रीब एक घंटे की मेहनत के दमकल कर्मियों ने आग पर क़ाबू कर लिया।

ये भी पढिए-

LATEST UTTARAKHAND FOREST FIRE 2024
LATEST UTTARAKHAND FOREST FIRE 2024

जंगल-जंगल आग लगी है…….इतनी जगह लगी है आग, आग बुझाने में वायुसेना जुटी

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज