केदारनाथ में एक हफ्ते में 2 बार हुआ एवलांच

0
199
India Nepal News

UTTARAKHAND DEVBHOOMI DESK:आज सुबह 8 बजकर 56 मिनट पर केदारनाथ के चौराबाड़ी इलाके में हिम्सखलन की घटना हुई है। बता दें कि एक सप्ताह में यह दूसरा हिमस्खलन है। इससे पहले आठ जून को केदारनाथ के चोराबाड़ी ग्लेशियर क्षेत्र में हिमस्खलन (KEDARNATH AVALANCHE)हुआ था। घटना के बाद  बर्फ लंबे समय तक गिरती रही। इस दौरान केदारनाथ धाम के कई श्रद्धालुओं ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया।

जून 2013 में आपदा के दौरान, इस मार्ग से बड़ी मात्रा में कीचड़ और पानी बह कर निकला था। करीब दस महीने में हिमस्खलन की यह पांचवीं घटना है। ये इलाका पिछले साल सितंबर से अक्टूबर तक भी  हिमस्खलन की चपेट में आया था। ताज़ा घटना के(KEDARNATH AVALANCHE) दौरान क्षेत्र में पांच से सात मिनट तक बर्फबारी हुई है।

KEDARNATH AVALANCHE

श्रद्धालुओं ने इस दौरान केदारनाथ मंदिर, गोल चबूतरे और मंदिर परिसर के आस पास से इस घटना को अपने फोन में कैद किया| जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने कहा कि केदारनाथ मंदिर सहित केदारपुरी को एवलांच से कोई नुकसान नहीं हुआ है| यह घटना मंदिर से लगभग छह किलोमीटर दूर हुई है| उन्हें आगे बताया कि कपाट खुलने के बाद से केदारनाथ क्षेत्र में बर्फबारी के चलते एवलांच(KEDARNATH AVALANCHE) हुए हैं, जो कि इस क्षेत्र में आम बात है|

वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी देहरादून के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. मनीष मेहता ने बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों जैसे केदारनाथ में इस तरह की एवलंच की घटनाएं आम है|

ये भी पढ़ें-

TEHRI CAR ACCIDENT

TEHRI CAR ACCIDENT: उत्तरकाशी जा रही एक कार पलटी, 4 लोग घायल

KEDARNATH AVALANCHE: पिछले साल तीन बार हुई थी ऐसी ही घटनाएं

बता दें कि बीते साल की यात्रा के दौरान भी तीन बार हिमस्खलन हुआ था| 22 सितंबर को शाम साढ़े चार बजे केदारनाथ मंदिर से तीन से चार किमी पीछे पहाड़ी से आंशिक हिमस्खलन हुआ था| एक अक्तूबर को शाम साढ़े पांच बजे के आसपास मंदिर से छह से सात किमी की दूरी पर फिर से आंशिक हिमस्खलन हुआ| दो अक्तूबर को भी चोराबाड़ी ताल से तीन किमी ऊपर हिमस्खलन(KEDARNATH AVALANCHE  ) हुआ था|