HomeEntertainmentजब पाकिस्तानी लड़की ने कर दी कंगना रनौत की हूबहू नकल, वीडियो...

जब पाकिस्तानी लड़की ने कर दी कंगना रनौत की हूबहू नकल, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

KANGNA RANAUT VIRAL VIDEO: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की मिमिक्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी कॉमेडियन बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की मिमिक्री कर रही हैं। बता दें कि यह वीडियो पाकिस्तानी शो ‘शोटाइम विद रमिज़ राजा’ का है, जिसमें पाकिस्तानी अदाकारा उकाशा गुल ने भाजपा नेता और कंगना रनौत की नकल की है और उनके लुक को भी हूबहू कॉपी कर लिया था।

https://x.com/i/status/1836307491598012474

KANGNA RANAUT VIRAL VIDEO: सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है

वीडियो में दिख रहा है उकाशा ने काले रंग की साड़ी और पिंक ब्लाउज़ पहना है और कंगना जैसे कर्ली बाल किए हुए हैं। कंगना रनौत की डबिंग करते हुए उकाशा कहती हैं, “मैंने अपनी लाइफ में दो तरह के जेंट्स देखे हैं। मैरिड जेंट्स और डिटरजेंट्स। दोनों ही कपड़े धोने का काम करते हैं।” इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है और लोग इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि उकाशा ने कितनी सुंदरता के साथ अपनी आवाज बदली है।

ये भी पढिए-

KANGNA RANAUT VIRAL VIDEO
KANGNA RANAUT VIRAL VIDEO

10 Weight Loss Drinks जिन से मिलेगा चमत्कारी फायदा

कंगना ने कहा था कि वह अपनी मिमिक्री देखती हैं और कई लोग उन्हें मिमिक करते हैं, इससे प्रभावित होती हैं। उन्होंने कहा कि वह मिमिक्री की दुनिया में काफी पॉप्युलर हैं और कई मिमिक्री आर्टिस्ट हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी ने उनकी नकल बहुत बारीकी से की हो, तो वह प्रभावित और मोहित हो जाती हैं।(KANGNA RANAUT VIRAL VIDEO)

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular