HomeLatest Newsबॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने की प्लेइंग-11 की घोषणा, टीम...

बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने की प्लेइंग-11 की घोषणा, टीम में 2 बड़े बदलाव

IND vs AUS BOXING DAY TEST: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। चौथे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी है, जिसमें दो बड़े बदलाव किए गए हैं। चोटिल जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड को टीम में शामिल किया गया है, जबकि युवा बल्लेबाज sam konstas ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे कम उम्र में टेस्ट डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों में शामिल होंगे।
IND vs AUS BOXING DAY TEST
IND vs AUS BOXING DAY TEST

IND vs AUS BOXING DAY TEST: भारतीय टीम इस मैच में बिना किसी बदलाव के उतर सकती है

इसके अलावा गाबा टेस्ट में चोटिल हुए ट्रैविस हेड को भी फिट घोषित कर दिया गया है। इस सीरीज में हेड शानदार फॉर्म में हैं और अब तक 409 रन बना चुके हैं। कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि हेड पूरी तरह फिट हैं और उनकी मौजूदगी टीम के लिए अहम होगी। वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम इस मैच में बिना किसी बदलाव के उतर सकती है। पांच मैचों की यह सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। पहला मैच भारत ने जीता था, दूसरा ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा और तीसरा टेस्ट बारिश के कारण ड्रॉ रहा था।
UTTARAKHAND SPORTS UNIVERSITY
UTTARAKHAND SPORTS UNIVERSITY
WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular