इस दिन खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, सीएम धामी ने किया श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को रवाना

0
326
Hemkund Sahib Yatra

Uttarakhand Devbhoomi Desk: 20 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुल जायेंगे। इसके साथ ही यात्रा भी शुरू हो जाएगी। ऐसे में आज सिख श्रद्धालुओं (Hemkund Sahib Yatra) का पहला जत्था ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला स्थित गुरुद्वारा से रवाना हुआ। बता दें कि इस जत्थे में करीब 250 यात्री शामिल थे। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टीनेंट जनरल (सेनि.) सरदार गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री धामी समेत अन्य कई कैबिनेट मत्री मौजूद थे। इसी के साथ मंत्रियों ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और रवाना किया। इससे पहले उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ गुरुद्वारे में अरदास भी की। बताया जा रहा है कि इस दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के श्रद्धालु शामिल हुए हैं।

बता दें कि पर्यटन विभाग ने हेमकुंड यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए लक्ष्मणझूला स्थित गुरुद्वारे में पंजीकरण केंद्र खोल दिया है। इस केंद्र में तीन काउंटर हैं, जो सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक खुले रहेंगे।

ये भी पढ़ें:
NIA Raid in Bajpur
यहां NRI के घर NIA ने की छापेमारी, खालिस्तान समर्थक से संपर्क होने की जताई आशंका

Hemkund Sahib Yatra: ये यात्री नहीं जा सकेंगे हेमकुंड साहिब

बताया जा रहा है कि इस बार 60 साल से ज्यादा उम्र के (Hemkund Sahib Yatra) व्यक्ति अब हेमकुंड साहिब की यात्रा पर नहीं जा सकेंगे। ऐसे यात्रियों को ऋषिकेश में ही रोका जाएगा। हालांकि बर्फ पिघलने के बाद फिर इन यात्रियों को यात्रा पर जाने की अनुमति मिल जाएगी।

बता दें कि वर्तमान में हेमकुंड साहिब जाने के रास्ते में लगभग 8 फीट (Hemkund Sahib Yatra) तक बर्फ जमी हुई है। इससे यहां ऑक्सीजन की मात्रा बहुत कम हो गई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने उन यात्री को यात्रा पर जाने के लिए मना किया है जो ब्लड प्रेशर, अस्थमा और शुगर की बीमारी से पीड़ित हैं। इसके अलावा बच्चों को भी यात्रा पर जाने पर तब तक रोक रहेगी जब तक बर्फ नहीं पिघल जाती।

ये भी पढ़ें:
Roorkee News
नहीं थम रहा गुलदार का आंतक, यहां तीन युवकों पर किया हमला, दो की हालत गंभीर

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com