ज्ञानपीठ पुरस्कार 2023 की घोषणा, जगद्गुरु रामभद्राचार्य और गुलजार होंगे सम्मानित

0
5
GYANPEETH PURUSKAR 2023
GYANPEETH PURUSKAR 2023

DEVBHOOMI NEWS DESK: साल 2023 के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कारों (GYANPEETH PURUSKAR 2023) की घोषणा कर दी गई है। सेलेक्शन पैनल से मिली जानकारी के अनुसार उर्दू के मशहूर गीतकार व कवि गुलजार और संस्कृत विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य को 2023 के ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सम्पूर्ण सिंह कालरा उर्फ गुलजार बॉलीवुड फिल्मों में गीत लेखन और निर्देशन के साथ गजल और कविताओं के लिए जाने जाते हैं। वहीं दूसरी ओर जगद्गुरु रामभद्राचार्य संस्कृत भाषा और वेद-पुराणों के जानकार होने के साथ साथ एक प्रसिद्ध हिंदू आध्यात्मिक गुरु, शिक्षक और 100 से अधिक पुस्तकों के लेखक हैं।

GYANPEETH PURUSKAR 2023
GYANPEETH PURUSKAR 2023

GYANPEETH PURUSKAR 2023: गीतकार गुलजार को सम्मान 

प्रसिद्ध कवि गुलजार को हिंदी सिनेमा में किये गए उल्लेखनीय कामों के लिए जाना जाता है। गुलजार को साल 2002 में उर्दू कविता के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार, 2013 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, 2004 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा हिंदी सिनेमा में उनको पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं।(GYANPEETH PURUSKAR 2023)

ये भी पढिए-

SUHANI BHATNAGAR DIES
SUHANI BHATNAGAR DIES

नहीं रही दंगल फिल्म की छोटी ‘बबीता’, 19 की उम्र में अदाकारा का निधन

GYANPEETH PURUSKAR 2023: संस्कृत के प्रकांड विद्वान हैं जगद्गुरु रामभद्राचार्य

जगद्गुरु रामभद्राचार्य इस से पहले पद्मविभूषण से सम्मानित किये जा चुके हैं। जन्म से ही नेत्रहीन होने के बाद भी वो  संस्कृत भाषा और वेद-पुराणों के प्रकांड विद्वान हैं। वो 100 से अधिक पुस्तकों के लेखक हैं। वे चित्रकूट में स्थित संत तुलसीदास के नाम पर स्थापित तुलसी पीठ नामक धार्मिक और सामाजिक सेवा संस्थान के संस्थापक और अध्यक्ष भी हैं।(GYANPEETH PURUSKAR 2023)

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज