श्रीनगर में गुलदार का आतंक, 5 महिलाओं पर किया हमला

0
232
GULDAR TERROR IN SRINAGAR GARHWAL
GULDAR TERROR IN SRINAGAR GARHWAL

DEVBHOOMI NEWS DESK: श्रीनगर और आस पास के क्षेत्र में गुलदार ने आतंक मचाया (GULDAR TERROR IN SRINAGAR GARHWAL) हुआ है। गुलदार ने बीते गुरुवार को पांच महिलाओं पर हमला कर दिया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि नैथाणा गांव की मेघना (28), सुमित्रा देवी (31) गांव के पास जंगल में घास व लकड़ी लेकर दोपहर करीब साढ़े 12 बजे लौट रही थीं, इसी दौरान मेघना पर गुलदार ने हमला कर दिया। दोनों महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। इसके करीब 20 मिनट बाद गुलदार ने यहां से करीब आधा किमी की दूरी पर संपत्ति देवी (60) पर भी हमला कर दिया।

GULDAR TERROR IN SRINAGAR GARHWAL
GULDAR TERROR IN SRINAGAR GARHWAL

GULDAR TERROR IN SRINAGAR GARHWAL: नैथाणा से कीर्तिनगर तक आतंक 

गुलदार ने इसके बाद आगे बढ़ते हुए कीर्तिनगर के डांग गांव में गुलदार ने सन्यासिनी बसंत गिरी (90) पर हमला कर दिया। वन विभाग के अनुसार नैथाणा में हुई घटना के कुछ देर बाद ही यह घटना घटी। इसके बाद देर शाम कीर्तिनगर के पैंडुला गांव में प्रकाशी देवी (60) गोशाला गई हुई थीं, तभी अचानक गुलदार ने उनपर भी हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। सभी महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (GULDAR TERROR IN SRINAGAR GARHWAL)

ये भी पढिए-

HEMKUND SAHIB YATRA 2024
HEMKUND SAHIB YATRA 2024

25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, 10 अक्टूबर तक होगी यात्रा

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज