25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, 10 अक्टूबर तक होगी यात्रा

0
618
HEMKUND SAHIB YATRA 2024
HEMKUND SAHIB YATRA 2024

DEVBHOOMI NEWS DESK: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के अंतर्गत आने वाली HEMKUND SAHIB YATRA 2024 के लिए तीर्थ के कपाट 25 मई को खोल दिए जाएंगे। इसकी जानकारी गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को आज यानि गुरुवार को सचिवालय में भेंट करके दी। राज्य सरकार द्वारा ने भी इस पर सहमति जताई है। इस बार की हेमकुंड यात्रा 25 मई से शुरू होकर 10 अक्टूबर तक चलेगी।

HEMKUND SAHIB YATRA 2024
HEMKUND SAHIB YATRA 2024

HEMKUND SAHIB YATRA 2024: चारधाम की भी तैयारियां जोरों पर 

HEMKUND SAHIB YATRA 2024 के अलावा उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। यात्रा के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर सामग्री उपलब्ध कराई गई है। बसंत पंचमी पर बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने की तारीख की घोषणा कर दी गई है, इस साल 12 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। इसके बाद कुछ दिनों में आने वाली महाशिवरात्रि पर केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तारीख की घोषणा कर दी जाएगी।

ये भी पढिए-

DGRE Avalanche Warning
DGRE Avalanche Warning

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज