Guinness World Record: ये है दुनिया की सबसे बड़ी पत्ती, जिसमें फिट हो सकते हैं 4 लोग

0
425

Guinness World Record में इस पत्ती ने दर्ज किया अपना नाम

Guinness World Record: अब तक आपने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इंसानों से लेकर जानवरों तक के रिकॉर्ड्स के बारे में सुना होगा, उनके अजीबो गरीब कारनामों के बारे में सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी किसी पत्ती को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) में अपना नाम दर्ज कराते देखा है, नहीं देखा तो आज आपको हम उस पत्ती के बारे बताएंगे, जिसने हाल ही में अपना नाम गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) में दर्ज कराया है।

ये पत्ती दुनिया का सबसे बड़ी पत्ती है जिसने अपनी इस अनोखी विशेषता के कारण ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) में अपना नाम दर्ज किया है। इस पत्ती की कुछ तस्वीरों को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया था जिसके बाद देखते ही देखते ये तस्वीरें वायरल हो गईं।

ये पत्तियां विक्टोरिया बोलिवियाना वाटरलिली की एक प्रजाती है, जो आकार में बाकी की पत्तियों के मुकाबले बेहद विशाल होती हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) द्वारा जारी की गईं इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि करीबन 6 से 7 लोगों द्वारा इस अकेली पत्ती को उठाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:
Mandi Tribe Bangladesh
इस जनजाती के मर्द अपनी ही बेटी के जवान होने पर करते हैं उनसे शादी

इस विशाल पत्ती को देख हर कोई हैरान है और इन तस्वीरों को अबतक 90 हज़ार से भी ज्यादा लोगों द्वारा पसंद किया जा चुका है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) द्वारा इन तस्वीरों को कैप्शन दिया गया है, इसके अनुसार ये पत्ती विक्टोरिया बोलिवियाना वाटरलिली (Victoria Boliviana Water Lily) की एक प्रजाति हैं, जो आकार में काफी बड़ी होती है।

यह एक जलीय पौधा है जो उत्तर-पूर्व बोलीविया में एल बेनी के लल्लनोस डी मोक्सोस सवाना में पाया जाता है। आमतौर पर इस पत्ते का व्यास 9 फीट 2 इंच के आस पास होता है लेकिन इस पत्ती का व्यास शुरुआत में 10 फीट 6 इंच था जो आगे चलकर 11 फीट तक हो गया।  

इस पत्ती को जिस किसी ने भी देखा वो हैरान रह गया, इन लोगों का कहना है कि ये पत्ती 2 किंग साइज बेड्स के बराबर है और दिखने में ये बेहद खूबसूरत है।

ये भी पढ़ें:
Plants on Moon
चांद की मिट्टी पर उगे पौधे, क्या जल्द ही बसने लगेंगे चांद पर लोग?

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com