बिगबॉस फेम एल्विश यादव पर हुई FIR, जानिए क्या है मामला?

0
121
ELVISH YADAV VENOM CASE
ELVISH YADAV VENOM CASE
UTTARAKHAND DEVBHOOMI DESK: प्रसिद्ध यूट्यूबर और बिग बॉस OTT सीजन 2 के विजेता एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा के सेक्टर-49 में FIR दर्ज (ELVISH YADAV VENOM CASE) हुई है। बताया जा रहा है कि एल्विश यादव पर जहरीले सांपों की तस्करी, गैर कानूनी रूप से रेव पार्टी आयोजित करवाने के आरोप लगें हैं। इसके अलावा उन पर सांपों के जहर का नशे के रूप में इस्तेमाल करने के भी आरोप लगे हैं। एल्विश यादव के अलावा कई अन्य लोगों पर भी मुकद्दमा दर्ज हुआ है।

ELVISH YADAV VENOM CASE
ELVISH YADAV VENOM CASE

इस मामले में कुछ आरोपी भी पकड़े गए हैं। इन आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी राहुल (32), टीटूनाथ (45), जयकरन (50), नारायण (50) और रविनाथ (45) के रूप में हुई है। इनसे हुई पूछताछ में पता चला है कि वो सब सांपों व स्नैक वेनम का इस्तेमाल रेव पार्टी के लिए करते हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने 20 मिलीलीटर जहर और नौ जिंदा सांप भी बरामद किए गए हैं।(ELVISH YADAV VENOM CASE) राजनीतिज्ञ और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी ने एल्विश यादव की गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस द्वारा एल्विश यादव समेत छह नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पूरे मामले में एल्विश यादव की शामिल होने को लेकर जांच की जा रही है। बता दें कि एल्विश यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं और आईपीसी की धारा-120बी के तहत गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

ELVISH YADAV VENOM CASE
ELVISH YADAV VENOM CASE

ELVISH YADAV VENOM CASE:मेनका गांधी की संस्था ने कराई FIR

मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल में एनिमल वेलफेयर ने एल्विश समेत अन्य आरोपियों पर FIR कराई है। रिपोर्ट में यूट्यूबर एल्विश यादव अन्य सदस्यों के साथ मिलकर स्नेक वेनम और जिंदा सांपों के साथ वीडियो शूट करने के भी आरोप लगे हैं और गैर कानूनी रूप से रेव पार्टियों की बात कही गई हैं। इन रेव पार्टियों में विदेशी युवतियों को बुलाकर स्नेक वैनम और नशीले पदार्थों का सेवन कराए जाने की बात कही गई है।

एल्विश यादव ने दी सफाई 

इस मामले में खुद पर लगे गंभीर आरोपों पर एल्विश यादव ने कहा कि आरोपों में एक पर्सेंट भी सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि वो इस मामले में यूपी पुलिस के साथ पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं। एल्विश ने कहा पुलिस को उनकी एक फीसदी भी इन्वोल्वमेंट मिल जाती है तो वो सारी जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं।

ये भी पढिए-

BHUTAN KING IN INDIA
BHUTAN KING IN INDIA

भूटान के राजा का 8 दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे भारत

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज