सावन के महीने में भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन

0
188

सावन आते ही आकाश में बादल और रिमझिम बारिश होना शुरु हो जाती है। ऐसे मौसम में हर कोई टेस्टी टेस्टी खाना पंसद करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि सावन के महीने में क्या खाना चाहिए और क्या नही? और आपने यदि गलती से कुछ ऐसा खा लिया तो आपको उसका नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। तो आज हम आपको बताते हैं कि आपको सावन के महीने में क्या खाना चाहिए और क्या नही।

कच्चा दूध

सावन के महीने में कच्चे दूध का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओँ के अनुसार भगवान शिव को कच्चा दूध अर्पित किया जाता है।  इसिलिए कच्चा दूध नहीं पीने चाहिए वहीं अगर वैज्ञानिक कारण देखा जाए सावन में घास चरते समय गाय- भैंस घास में मौजूद कीड़ों को भी खा लेती है। ऐसे में कच्चा दूध पीने से बचना चाहिए क्योंकि दूध दूषित हो जाता है।

पत्तेदार साग सब्जियां

सावन के महीने हरी सब्जियां जैसे पालक, साग गोभी मूली जैसी सब्जियां नहीं खानी चाहिए क्योंकि मॉनसून होने के कारण इनमें कीड़े लगते हैं।

कढ़ी चावल

यूं तो कढ़ी चावल अधिकत्तर लोगों की फेवरेट होती है। लेकिन सावन में कढ़ी खाना नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि कढ़ी को दही और छाछ से बनाया जाता है। ऐसे में कड़ी खाने से पेट में एसिडिटी, कब्ज और लूजमोशन की समस्या देखने को मिल सकती है।

इसलिए सावन में कढ़ी का सेवन न करें. 

बैंगन

ऐसे ही सावन के महीने में बैंगन नही खाना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं की माने तो सावन के महीने में बैंगन इसिलिए नहीं खाते क्योंकि बैंगन अशुद्ध सब्जी मानी जाती है। वहीं इसका दूसरा कारण ये है कि इस महीने खूब बारिश होती है जिससे बैंगन में कीड़े ज्यादा लगते हैं। इसिलिए सावन में बैंगन नहीं खाने चाहिए।

मांस मदिरा

सावन के महीने में मांसाहारी भोजन का त्याग करना चाहिए।

खासकर मछली नहीं खानी चाहिए क्योंकि बारिश में नदी-तालाब का पानी प्रदूषित हो जाता है और इससे इसमें रहने वाले जल-जीव भी दूषित हो जाते हैं, जिसे खाने से बीमारियां हो सकती है।