Jama Masjid में अब लड़कियों को नहीं मिलेगी अकेले एंट्री, जाने क्या है वजह

0
365
Delhi Jama Masjid
Delhi Jama Masjid

Uttarakhand Devbhoomi Desk : पुरानी दिल्ली की जामा मस्जिद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि यहां अब लड़कियों के अकेले प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। जामा मस्जिद प्रशासन की ओर से इसके लिए आदेश जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि जामा मस्जिद (Delhi Jama Masjid) में लड़कियों का अकेले दाखिल करना मना है। यह सूचना पट्टी मस्जिद के तीनों गेट पर लगी हुई है। यह मामला ऐसे वक्त में आया है जब पूरे विश्व में इस्लाम समाज की महिलाएं अपने अधिकारों को लेकर संघर्ष कर रही हैं।

Delhi Jama Masjid: मस्जिद प्रवक्ता ने किया फैसले का बचाव, कहा…

वहीं इस संबंध में जामा मस्जिद (Delhi Jama Masjid) के प्रवक्ता सबीउल्लाह ने इस निर्णय का बचाव किया और कहा कि “जामा मस्जिद में कई सारे कपल ऐसे आ जाते हैं जिनका व्यवहार धर्म के अनुसार नहीं होता है। इसके अलावा वीडियो न बनाने के संदेश लिखे होने के वावजूद भी यंहा कुछ युवतियां सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने आती हैं, जो नमाज स्थल तक आ जाती हैं जिसके कारण नमाज पढ़ने वालो को असुविधा होती है।”

यह भी पढ़े:
mla video news
Video: प्रोग्राम में देर से बुलाए जाने पर नाराज विधायक ने पकड़ा सरकारी अफसर का कॉलर, हुआ हंगामा

बता दें कि जामा मस्जिद (Delhi Jama Masjid) के इस आदेश को लेकर कई आलोचनायें हो रही है। लोग इसे कट्टरवादी मानसिकता बता रहे हैं। ऐसे में सामाजिक कार्यकर्ता शहनाज अफजल ने कहा कि भारत जैसे देश में जहां हर किसी को बराबरी का अधिकार मिला हुआ है। उसमें इस तरह का फैसला संविधान को ताक पर रखने जैसा है। इस तरह का फैसला किसी भी सूरत में मान्य नहीं है। ये फैसला लेने वाले लोग उस मानसिकता के हैं जो लड़कियों को अंधकार के कुएं में रखना चाहते हैं।

यह भी पढ़े:
Stayendra Jain Viral Video
तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन का नया वीडियो वायरल, भाजपा ने किया तंज

आपको बता दें कि दिल्ली का ऐतिहासिक जामा मस्जिद (Delhi Jama Masjid) मुगलों के जमाने की है। यह विश्व के सबसे बड़े मस्जिदों में से एक है। दिल्ली का प्रमुख धार्मिक स्थल होने के साथ-साथ देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र भी है। रमजान के दिनों में यहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर नमाज अदा करते है।

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com