HomeLatest News21 सितंबर को सीएम पद की शपथ लेंगी आतिशी, ये बन सकते...

21 सितंबर को सीएम पद की शपथ लेंगी आतिशी, ये बन सकते हैं कैबिनेट का हिस्सा

DELHI CM OATH CEREMONY: आतिशी 21 सितंबर को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। अरविंद केजरीवाल ने पिछले मंगलवार को उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था और आतिशी को अपना उत्तराधिकारी चुना था। आतिशी ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था, जिसे उपराज्यपाल ने राष्ट्रपति को भेज दिया। राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद आतिशी शनिवार को शपथ लेंगी।

DELHI CM OATH CEREMONY
DELHI CM OATH CEREMONY

DELHI CM OATH CEREMONY: ये हैं मंत्रिपद की दौड़ में 

आतिशी के साथ उनके कुछ पुराने कैबिनेट सहयोगी भी शपथ लेंगे और कम से कम दो नए चेहरे कैबिनेट में शामिल होंगे। नए मंत्रियों के नाम और उनके विभाग तय करने का अधिकार आतिशी को होगा। वर्तमान मंत्रियों को ही फिर से मौका मिल सकता है। वहीं, अन्य दो सीटों के लिए कई विधायक दौड़ में हैं। जिसमें सोमनाथ भारती, दुर्गेश पाठक, संजीव झा, दिलीप पांडे और महेंद्र गोयल, कुलदीप कुमार, विशेष रवि और गिरीश सोनी शामिल हैं। दिल्ली विधानसभा का सत्र 26 और 27 सितंबर को बुलाया जा सकता है, जिसमें विश्वास मत पेश किया जाएगा।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular