राजधानी में पुलिस के हत्थे चढ़े 2 वाहन चोर, ऐसे हुआ घटना का पर्दाफाश

0
181
DEHRADUN VEHICLE THIEF GANG

UTTARAKHAND DEVBHOOMI DESK:देहरादून में premnagar पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है|  बीते कुछ दिनों से राज्य में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों(DEHRADUN VEHICLE THIEF GANG)को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| साथ ही साथ पुलिस ने चोरी के वाहन भी बरामद किए हैं| पुलिस का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अब उनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है|

बता दें कि देहरादून के रांघडवाला तिराहा से दरू चौक premnagar से दो शातिर वाहन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है इसके अलावा चोरों से दस चोरी के वाहन भी पुलिस ने बरामद किए हैं| बरामद किए गए वाहनों की कीमत लगभग दस लाख रुपये बताई जा रही है| इन में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के नंबरों के वाहन पुलिस ने बरामद किए हैं|

DEHRADUN VEHICLE THIEF GANG :पुलिस ने ये योजना बनाई चोरों को पकड़ने के लिए

बिधोली निवासी रीना ने शिकायत की थी कि उनका दोपहिया वाहन अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया गया है, पीड़िता की तहरीर पर चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया| पुलिस ने घटना का खुलासा करने के लिए एक टीम बनाई| घटना के बाद,  पुलिस ने घटनास्थल पर लगे करीब 350 सीसीटीवी कैमरों को जांचा| इस दौरान पुलिस को मुखबिर से विशिष्ट जानकारी मिली| DEHRADUN VEHICLE THIEF GANG संदीप कटारिया और नावेद को रांघडवाला तिराहा से दरू चौक प्रेमनगर की ओर जाते समय गिरफ्तार कर लिया गया| आरोपियों की निशानदेही पर दस और दोपहिया वाहन बरामद किए गए| उत्तर प्रदेश नंबर की चोरी की बाइक के बारे में पुलिस राज्य के सभी थानों से जानकारी जुटा रही है|

एक करता है मजदूरी दूसरा है मैकेनिक

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि आरोपी संदीप कटारिया दिहाड़ी मजदूरी करता है| नावेद एक मोटर मेकेनिक है| दोनों लोगों ने जल्दी पैसा कमाने और अपने खर्चों को पूरा करने के लिए वाहनों को चोरी करने और उन्हें काटकर बेचने का प्लान बनाया था| DEHRADUN VEHICLE THIEF GANG सदीप कटारिया थाना सहसपुर से पहले भी जेल जा चुका है| वहीं दूसरी ओर  एसएसपी ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया है|

ये भी पढ़ें-

UTTARAKASHI BIKE ACCIDENT

गढ़वाल में यहाँ गिरी खाई में बाइक, 2 की मौत